- Hindi News
- यूपी में बंधक बनाए गए १० मजदूर मुक्त हुए
यूपी में बंधक बनाए गए १० मजदूर मुक्त हुए
बिलासपुर - उत्तरप्रदेश में बंधक बने कोटा क्षेत्र के १० मजदूरों को जिला पुलिस ने मुक्त कराया। वे ईंटभट्टे में काम करने गए थे। वहां से इन्हें वापस आने नहीं दिया जा रहा था।कोटा क्षेत्र के ग्राम घोंघाडीह निवासी संतराम पिता चंद्रिका प्रसाद कुर्रे ने एसपी बीएन मीणा को अपने परिजनों के उत्तरप्रदेश के सलमपुर टांडा के ईट भट््ठे में बंधक होने की जानकारी दी। बताया कि सभी वहां प्रकाश वर्मा के ईंट भट््ठे में काम करने गए थे। संचालक उन्हें आने नहीं दे रहा है। वह किसी तरह भागकर यहां आया है। शिकायत के आधार पर एसपी ने मजदूरों को मुक्त कराने के लिए वहां पुलिस की टीम भेजी। टीम ने उत्तरप्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर सभी 10 मजदूरों को मुक्त करा लिया। इनमें संतराम कुर्रे, संतोषी बाई पति संतराम कुर्रे, शैलेन्द्र खांडे, गायत्री पति शैलेन्द्र खांडे, राजकुमार टांडे, भगवती बाई, व 15 वर्षीय नाबालिग सहित ओमप्रकाश पिता घनश्याम, भगवती पति ओम प्रकाश खांडे व सागर कुमार शामिल थे।
सभी कोटा घोंघाडीह के रहने वाले है।
कोटा पुलिस की टीम बुधवार को उन्हें लेकर बिलासपुर पहुंची।