पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश भक्ति, समाज सेवा का जज्बा ले लेकर लौटे संघ के स्वयंसेवकसंघ के नव चैतन्य शिविर का समापन किया रा

देश भक्ति, समाज सेवा का जज्बा ले लेकर लौटे संघ के स्वयंसेवकसंघ के नव चैतन्य शिविर का समापन किया राम माधव ने। आनंद कुमार ने बढ़ाया युवाओं का हौंसला।

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख राम माधव ने नव चैतन्य शिविर का गुरुवार को कोनी में समापन करते हुए स्वयंसेवकों को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों से उन्होंने कहा कि शिविर से वे देशभक्ति और समाज सेवा का जज्बा लेकर हरेक युवाओं में जगाएं। देश की समस्याओं का अंत युवाशक्ति ही कर सकती है।
संघ के युवा संगम में प्रदेश भर के कालेजों के करीब डेढ़ हजार स्टूडेंट पहुंचे और 3 दिनों तक विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों मों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राम माधव ने युवाओं को संघ के राष्ट्र सेवा के लक्ष्य के लिए जुटकर कार्य करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में अद्वितीय है। भारत को विश्व का सिरमौर देश बनाने के लिए युवाशक्ति हर मोर्चे पर योगदान कर सकती है।सबसे पहले देश और फिर समाज के कल्याण के लिए युवा संघ की विचारधारा के सहारे लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में संघ के प्रांत संघ चालक बिसरा राम यादव,डा.विवेक केशरवानी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी,संभागीय संगठन मंत्री पवन साय, जिलाध्यक्ष राजा पांडे,रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि,चंद्रशेखर बघेल,डा.प्रफुल्ल शर्मा,प्रदीप शर्मा,नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष महेश चंद्रिकापुरे,डा.डीपी अग्रवाल,हीरामणि शुक्ला,पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, प्रवीर सेन गुप्ता, आलेख वर्मा आदि उपस्थित थे।