- Hindi News
- डीईओ पर दुव्र्यवहार का आरोप, शिक्षक 26 को देंगे धरना
डीईओ पर दुव्र्यवहार का आरोप, शिक्षक 26 को देंगे धरना
बिलासपुर - तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने डीईओ पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाया है। संघ इसके विरुद्ध २६ जनवरी को प्रदर्शन करेगा। संघ के प्रांतीय सचिव श्याम मूरत कौशिक ने कहा कि तखतपुर के शिक्षक समस्या निवारण शिविर में डीईओ तीन घंटे देरी से पहुंचे। शिविर में शिकायत पर चर्चा होनी थी। डीईओ ने कर्मचारी की समस्याएं सुनने की बजाय उनके साथ अभ्रद्र व्यवहार किया। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारी को शिविर से तुरंत निकालने का आदेश दे दिया। कौशिक ने कहा कि 25 जनवरी तक यदि डीईओ कर्मचारियों से माफी नहीं मांगते तो समस्त शिक्षक एकजुट होकर तखतपुर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे।