हटिया-पुणे में कोच जुड़ा
बिलासपुर - शीतकालीन छुट्टी के कारण ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ यात्रियों को रिजर्व बर्थ नहीं मिलने के कारण रेलवे द्वारा एक और ट्रेन हटिया-पुणे एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाएगा। यह सुविधा 27 जनवरी से शुरू हो रही है। 27 को बिलासपुर तो 29 जनवरी को हटिया से एक अतिरिक्त कोच लगेगी।
इससे पहले 16 ट्रेनों में अतिरिक्त स्थाई कोच लगाने का निर्णय लिया गया था।