- Hindi News
- भास्कर न्यूज ! बिलासपुरथोक मंडी व्यापार विहार में आलू प्याज की आवक बढऩे और ग्राहकी कमजोर होने से
भास्कर न्यूज-!-बिलासपुरथोक मंडी व्यापार विहार में आलू-प्याज की आवक बढऩे और ग्राहकी कमजोर होने से कीमतों में खासी गिरावट आ रही है। आवक की तुलना में आलू-प्याज का पर्याप्त उठाव न होने से मंडी...
बिलासपुर - शहर की थोक मंडी व्यापार विहार में आलू-प्याज की आवक बढऩे और ग्राहकी कमजोर होने के कारण कीमतों में खासी गिरावट आ रही है। आवक की तुलना में आलू-प्याज का पर्याप्त उठाव न होने के कारण मंडी में कच्चा माल जाम हो रहा है। जिससे व्यापारियों को बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है।
स्थानीय थोक मंडी व्यापार विहार के व्यापारी पियूष अग्रवाल का कहना है कि इस वर्ष आलू-प्याज का उत्पादन अच्छा हुआ है। जिससे इनकी आवक भी जोरों पर है। व्यापार विहार में रोजाना 10 से 12 ट्रक प्याज और लगभग इतना ही आलू की आवक हो रही है। जिसके मुताबिक ग्राहकी कमजोर हो रही है और भाव लगातार गिरते जा रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में प्याज 1250 रुपए व आलू 1000 रुपए से 1100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खुला था। जो सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को प्याज 1100-1250 रुपए व आलू 900-1000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर आ गया।
थोक व्यापारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में आलू-प्याज के भाव में और गिरावट आने के बाद कीमतों में तेज उछाल आना संभव है, जिसका कारण उत्पादक राज्यों में इन दिनों हो रही तेज बारिश को बताया जा रहा है। भाव में आ रही तेज गिरावट से थोक व्यापारियों को जोखिम होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। व्यापारियों की माने तो शहर में होने वाली कुल खपत का दोगुना माल थोक मंडी व्यापार विहार पहुंच रहा है। जिससे कच्चा माल के जाम होने व खराब होने का संकट पैदा हो सकता है।
तेज बारिश से उछाल संभव : थोक व्यापारियों ने बताया कि आलू-प्याज के उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज बारिश हो रही है। जिससे फसल को खासा नुकसान हो सकता है। अभी बारिश से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है, आने वाले दिनों में इसके आधार पर कीमतों का निर्धारण होगा।
लहसुन में भी छाई मंदी : आलू-प्याज की फसल के साथ ही लहसुन की पैदावार भी अच्छी होने के कारण इसके कीमतों में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को स्थानीय थोक मंडी व्यापार विहार में लहसुन के भाव 3500 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खुले थे जो कारोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को 500 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ 3000 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर आ गए।
लहसुन त्र१००० कमजोर
स्थानीय थोक मंडी व्यापार विहार में सोमवार को लहसुन के दाम 3500 से 5000 रु. प्रति क्विं. के भाव पर खुले थे जो कारोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को 1000 रु. प्रति क्विं. की गिरावट के साथ 3000 से 4000 रु. प्रति क्विं. पर आ गए। लहसुन की कीमत में आई गिरावट का कारण व्यापारी आवक की तुलना में कमजोर उठाव को बता रहे हैं।