पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिछले सप्ताह के मुकाबले शक्कर कमजोर

पिछले सप्ताह के मुकाबले शक्कर कमजोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर

लंबे समय से स्थिर चल रहे शक्कर के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। गन्ने की नई फसल के बाजार में आवक होने से शक्कर की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज किया गया है। शक्कर 700 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ 2825 से 2900 प्रति क्विंटल के भाव पर आ गया। जबकि इसके पूर्व सप्ताह तक शक्कर 2950 से 3600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

जानकारों का मानना है कि शक्कर में आई गिरावट कारोबारी धारणा मात्र है। इसे बड़ी गिरावट नहीं कहा जा सकता। गन्ने की फसल बाजार में आने से ही कीमतों में गिरावट आई है। जो आगामी कुछ माह तक जारी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। व्यापारियों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में कीमतों में थोड़ा सुधार होने की संभावना है।