पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजी टैलेंट हंट में निखरी प्रतिभाएं

सीजी टैलेंट हंट में निखरी प्रतिभाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मनेंद्रगढ़

सीजी टैलेंट हंट 2014 मैक वीडी बिलासपुर ग्रुप के तत्वावधान में हरियाणा भवन में आयोजित किया गया। इसके माध्यम से गायन में रूचि रखने वाले युवक व युवतियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा भवन में हुए इस कार्यक्रम में ७० कलाकारों ने प्रस्तुति दी। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में यह ऑडिशन राउंड तीन स्थानों में आयोजित किया गया है। इसमें मनेन्द्रगढ़ में २२ व २३ जनवरी को ऑडीशन हुआ। इसमें चुने गए कलाकारों का सेमीफाइनल रायपुर में होगा। फाइनल विजेता को ग्रुप की ओर से 1 लाख रुपए, उपविजेता को 50 हजार व तृतीय को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम में कविन्द्र निषाद मैनेजिंग डायरेक्टर की मुख्य भूमिका रही।

सीजी टैलेंट हंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती प्रतिभागी व अन्य अतिथि।