- Hindi News
- अंतिम दिन फिल्मी गीतों में जमकर थिरके स्टूडेंट
अंतिम दिन फिल्मी गीतों में जमकर थिरके स्टूडेंट
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में टेक्नोलॉजी फेस्टिवल ‘इक्विलिब्रियो’ आखिरी दिन बेटल ऑफ बैंड्स के नाम रहा। कई जगहों से आए बैंड्स ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। हिंदी और अंग्रेजी गानों पर पूरे समय स्टूडेंट थिरकते रहे।
आईटी के टेक्नोलॉजी फेस्टिवल में आखिरी दिन रंगारंग कार्यक्रम हुआ। यूनिवर्सिटी में बेटल ऑफ बैंड्स की प्रस्तुति के लिए खुली जगह पर मंच बनाया गया था। कार्यक्रम में पहली प्रस्तुति बिलासपुर के बैंड शैल डिमाइस ने दी। बिलासपुर के ही ट्रू फाल्स बैंड ने अंग्रेजी गाने नाइट मेयर पर अपनी परफार्मेंस दी। आगाज बैंड के आते ही स्टूडेंट ने जोरदार स्वागत किया। भिलाई से आए इस बैंड ने अलबेला साजन और गरज-बरस के साथ सुरों को बिखेर दिया। रायपुर से आए बैंड विंज ऑफ वैराग द डार्क गाडेस काली मां बोल पर स्टूडेंट झूम उठे। गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के बैंड एम्मॉर के राकेश सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वालों का उत्साह बढ़ाती छात्राएं।
व्याख्यान,सांस्कृतिक
कार्यक्रम भी हुए
आडिटोरियम में आखिरी दिन व्याख्यान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। फ्रिज क्राफ्ट प्रतियोगिता में 43 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें अविनाश-शुभम और राजू-संदीप की टीमें जीती। कोड एक्स मास्टर में छात्रों ने अपनी प्रोग्रामिंग स्किल को दिखाया। प्रतियोगिता में 65 टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें विकास और अमित जायसवाल ने जीत दर्ज की। रोबोट को एक लाइन में चलाने की स्पर्धा लाइन फालोअर रोबोट प्रतियोगिता में 25 टीमों ने हिस्सा लिया।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी फेस्टिवल का समापन, आखिरी दिन कई बैंड्स की जोरदार प्रस्तुति