पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिलासपुर. स्वास्थ्य विभाग में 17 करोड़ रुपए की गड़बड़ी के मामले में संभागायुक्त ने सीएमओ से जांच रिपोर्ट मांगी है। इनमें से कई मामलों का खुलासा दैनिक भास्कर ने किया था।
स्वास्थ्य विभाग में जीवनदीप समिति, अनटाइड फंड, मेंटनेंस ग्रांट व ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता मिशन योजना में भारी गड़बड़ी हुई है। वर्ष 2006 से मद परिवर्तन, नियम विरुद्ध खरीदी और बिना अधिकार शासकीय रकम खर्च करने के कई मामले सामने आए हैं। जिससे शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। ट्रांसपोर्टिंग, लोडिंग-अनलोडिंग घोटाला व पेट्रोल डीजल के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले में शासन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं, लेकिन साल गुजरने के बाद भी कार्रवाई तो दूर बल्कि जांच तक पूरी नहीं हो सकी, न ही इसकी रिपोर्ट आ सकी।
उच्चस्तरीय जांच का मामला उच्च स्तर पर ही दबा दिया गया। वित्तीय अनियमितता और घोटालों की इसी फेहरिस्त में 24 जनवरी 2013 को ‘दैनिक भास्कर’ ने अनटाइड फंड से नियम विरुद्ध खरीदी करने व करोड़ों का घोटाला उजागर किया था। साथ ही 26 जनवरी 2013 को आरएमए द्वारा जिलेभर में बिनाअधिकार करोड़ों रुपए की खरीदी का भी पर्दाफाश किया था। अन्य मामलों की तरह इन मामलों में भी उच्च स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक लीपापोती का प्रयास चलता रहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.