पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षमता १००० की हैं 2७५0 बंदी

क्षमता १००० की हैं 2७५0 बंदी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
सेंट्रल जेल की क्षमता केवल १००० बंदियों की है, पर वर्तमान में यहां 2७५0 बंदी हैं। इनके रहने के लिए जेल में २७ बैरक हैं। एक बैरक में ४३ बंदी रह सकते हैं, जबकि यहां 200-300 बंदियों को रहना पड़ रहा है। जिसके कारण अधिकांश बंदियों को बरामदे में सोना पड़ रहा है। यहां सिपाहियों की भी कमी है। एक सिपाही के जिम्मे चार बैरकें हैं। यदि जेल में गड़बड़ हो जाए तो उन्हें संभालना कठिन ही नहीं नामुमकिन होगा। जेल में भर्ती प्रक्रिया ७ साल से अटकी हुई थी। प्रक्रिया शुरू होते ही यह निरस्त हो जाती है। वर्तमान में प्रदेशभर की जेलों में फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।