पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 58 वन ग्राम बनेंगे राजस्व गांव

58 वन ग्राम बनेंगे राजस्व गांव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
बिलासपुर संभाग के 58 वन ग्रामों को राजस्व गांव में तब्दील किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संभागायुक्तों और मुख्य वन संरक्षकों से इस मुद्दे पर कार्रवाई की जानकारी ली।
मुख्य सचिव सुनील कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी कमिश्नरों एवं मुख्य वन संरक्षकों से वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने को लेकर हो रही कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान बिलासपुर संभागायुक्त एसएल रात्रे ने बताया कि बिलासपुर जिले के 4 ग्राम, मुंगेली के 42 गांव, जांजगीर-चांपा के 2 गांव एवं रायगढ़ जिले के 10 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिलों के कलेक्टर को दिशा-निर्देश देने के साथ ही राजपत्र में
प्रकाशन के लिए भेजा गया है। सीएस ने कहा कि वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन करने के साथ ही वहां के निवासियों को ऋण पुस्तिका और नक्शा, खसरा भी दिया जाए, जिससे वे शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने वन अधिकारियों से कहा कि नए राजस्व ग्रामों के विकास के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।