बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
बिलासपुर - पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गई। इसमें विभिन्न संस्थाओं ने भी अपना योगदान दिया। नेहरू नगर अभियान के तहत 193 बच्चों ने खुराक पिलाई गई। इसमें रेखा दुआ, मंजू सारथी, सुकृति राय, सावित्री, मानिकपुरी, शिव कुमारी, डॉ. सत्यभामा अवस्थी व एसके जुनेजा उपस्थित ने हिस्सा लिया। इसी तरह लायंस क्लब क्लासिक प्लस ने शिविर में 70 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इसमें डॉ. प्रमोद जैसवानी, महेश स्वर्णकार, सुशील सराफ, शैलेंद्र सिंह, अमित तिवारी, परमेश्वर तिवारी, लक्ष्मण ताम्रकार, बबीता ताम्रकार व पंकज सोनी सहित सदस्यों का योगदान रहा।