पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए मतदाताओं का सम्मान आजबिलासपुर ! सीएमडी कॉलेज में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा

नए मतदाताओं का सम्मान आजबिलासपुर-!- सीएमडी कॉलेज में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर 2013-14 में अध्ययनरत नए मतदाता छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स



ज्येष्ठ नागरिक संघ की मासिक सभा कल

बिलासपुर - ज्येष्ठ नागरिक संघ की मासिक सभा 26 जनवरी की शाम 4 बजे से प्रेस क्लब में होगी। इसकी अध्यक्षता आईडी कलवानी करेंगे। सचिव सीपी देवरस ने बताया कि सभा में जनवरी में जन्मदिन वाले सदस्यों का अभिनंदन किया जाएगा। यहां डॉ. मंजूर अली राही, राजमलधापुरी व राघवेंद्रधर दीवान गजल व गीतों की प्रस्तुति देंगे।



पेंशनधारी कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन

बिलासपुर - छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन दयालबंद के महाराणा रणजीत सिंह सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कालीचरण यादव, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश गंगोत्री, रामशरण सिंह, रवि बनर्जी, जसवंत सिंह, एनडी बजाज, मधुकरण उपस्थित थे। अध्यक्षता जगत सिंह बैस ने की।

बृजमोहन आज आएंगे

बिलासपुर - प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का पहली बार नगर आगमन 25 जनवरी शाम 7 बजे हो रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक स्थित श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल की उपस्थिति कृषि मंत्री का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज भंडारी, नरेंद्र कछवाहा, बबलू खंडेलवाल, सौरभ अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

श्रम मंत्री अमर अग्रवाल आज करेंगे सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन

बिलासपुर - संगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों व उनके परिवारों के लिए कई स्थानों पर सिलाई व कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जा रहे हैं। इनका उद्घाटन श्रम मंत्री अमर अग्रवाल 25 जनवरी को करेंगे। योजना के तहत इमलीभाठा बंधवापारा सामुदायिक भवन, महंतबाड़ा जरहाभाठा और तोरवा सामुदायिक भवन पानी टंकी के पास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन प्रशिक्षण केंद्रों में संगठित क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न श्रेणी के श्रमिकों के परिवारों के सदस्यों को निशुल्क सिलाई व कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



गायत्री शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव आज

बिलासपुर - गायत्री शिशु मंदिर मंगला का वार्षिकोत्सव 25 जनवरी की दोपहर 1 बजे से मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीए के पूर्व अध्यक्ष अनिल टाह होंगे। उनके अलावा जिला कुर्मी समाज के अध्यक्ष रमेश कौशिक, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी, नारायण टांडे सहित अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

पेंशनर्स एसोसिएशन का कार्यक्रम आज

बिलासपुर - बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का नववर्ष मिलन कार्यक्रम 25 जनवरी की सुबह 11 बजे से डबरीपारा के कर्मचारी भवन में होगा। इसकी अध्यक्षता बीपीएस चौहान करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की मिटिंग भी होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ परिमंडल सम्मेलन की तैयारी, पेंशन पत्रिका के वितरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।