पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमडी कॉलेज में समय प्रबंधन की दी जानकारी

सीएमडी कॉलेज में समय प्रबंधन की दी जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर - सीएमडी कॉलेज के व्यवसाय प्रबंध एवं व्यवहारिक अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ‘समय प्रबंधन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. सुधीर शर्मा थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि रोज पढ़ाई करे और उसका रिकार्ड रखे तो उन्हें परिणाम की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। परिणाम जल्द और बहुत अच्छा मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए रुपए की आवश्यकता होती है, लेकिन विद्यार्थियों के पास रुपए नहीं होता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को ही बिजनेस के रूप में लें। रुपए की बजाय अपनी पढ़ाई पर जितना ज्यादा हो सके समय दे और उसका लेखा रखें। प्रिंसिपल डॉ. पीसी द्विवेदी ने दैनिक जीवन में समय प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित क्विज तथा वाद-विवाद स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में कालेज के शासी निकाय के अध्यक्ष पं. संजय दुबे, प्रो. डीके तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।