- Hindi News
- कमियां दूर कर बन सकते हैं राष्ट्रीय खिलाड़ी
कमियां दूर कर बन सकते हैं राष्ट्रीय खिलाड़ी
भास्कर न्यूज.बिलासपुर
जब बच्चे पढ़ाई करते हैं तो बहुत सारी गलती करते हैं। तब उन्हें अपनी गलती नहीं समझती। इसी तरह खेल में भी गड़बड़ी करते हैं, पर उन्हें पकडऩे के लिए उनके पीछे उनके कोच होते हैं। जो समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते हैं। उनके मार्गदर्शन में ही वे आगे जाकर राष्ट्रीय खिलाड़ी बनकर उभरते हैं।
यह बात राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित रियाजुद्दीन मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि व बिलासपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जीडी शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा खेल में शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक विकास होना जरूरी है। क्रिकेट ऐसा खेल है जिसके बारे में पहले से कुछ भी कहना मुश्किल है। आने वाले समय में कॉलेज स्तर पर फिजिकल एजुकेशन का नया कोर्स शुरू होने वाला है। इसमें अंडर 19 के खिलाडिय़ों को मौका मिलेगा। विशिष्ट अतिथि व पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा ने कहा रघुराज सिंह स्टेडियम से युवा खिलाडिय़ों को अच्छी पहचान मिल रही है। नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी रणजी व भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अध्यक्षता कर रहे नगर निगम कमिश्नर अवनीश शरण ने कहा आज पूरे देश में रघुराज सिंह स्टेडियम को नाम से जाना जा रहा है। यहां जिला लेवल के मैच हो रहे हैं। आगे नेशनल लेवल के मैच होंगे।
इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला सचिव, बंटी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋषि केसरी, स्वप्निल शर्मा, सुशांत राय, अनिल जांगड़े उपस्थित थे।
रायपुर ने जीती स्पर्धा: तीन दिनी इस क्रिकेट स्पर्धा में रायपुर की टीम ने एक दिन शेष रहते ही बिलासपुर को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। विजेता रायपुर को विजयी ट्राफी व बिलासपुर को उपविजेता
ट्राफी से नवाजा गया।
रियाजुद्दीन मेमोरियल अंडर-१९ क्रिकेट स्पर्धा में रायपुर ने बिलासपुर को हराया