बिल्हा विधायक कौशिक पर जुर्म दर्ज
ञ्च विधायक सियाराम व समर्थक बनाए गए आरोपी ञ्च बहू से दुव्र्यवहार का आरोप लगाकर किया था हंगामा, खुद भी की पुलिस से शिकायत
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
जिला पंचायत दफ्तर में तोडफ़ोड़ और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक व उनके समर्थकों पर जुर्म दर्ज किया है। शिक्षाकर्मी बहू का वेतन काटने के बाद सीईओ पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए उन्होंने शनिवार को यहां जमकर हंगामा किया था और धरने पर बैठ गए थे। जिला पंचायत के प्रोग्राम आफिसर अर्चना मिश्रा सहित 42 कर्मचारियों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
25 जनवरी की शाम करीब 4 बजे बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे और सीईओ के कमरे में घुसने की कोशिश की थी। सीईओ की अनुपस्थिति से बिफरे विधायक ने केबिन के दरवाजे को लात मारकर तोड़ दिया था। उनके समर्थकों ने भी सामने रखीं कुर्सियां तोड़ दी थी। इस मामले में जिला पंचायत के पीओ अर्चना मिश्रा सहित 42 अधिकारी, कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत
दर्ज कराई। शेष पेज - १९
इसके आधार पर पुलिस ने पीओ रिमन सिंह को प्रार्थी बनाते हुए विधायक सियाराम कौशिक एवं अन्य के खिलाफ सोमवार को प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने विधायक और समर्थकों को भादवि की धारा 448, 294, 506, 427, 186 एवं 34 के तहत सीईओ के कमरे में अनधिकृत प्रवेश, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, तोडफ़ोड़ करने व शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोपी बनाया है।
ये है मामला
विधायक सियाराम की बहू प्रीति कौशिक हाईस्कूल बुंदेला में शिक्षाकर्मी वर्ग-1 हैं। जिला पंचायत सीईओ नीरज बंसोड को दौरे में प्रीति अनुपस्थित मिली। सीईओ ने उनका दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्रीति का कहना है कि उसने आवेदन देकर छुट्टी ली थी। यही जानकारी देने वह सीईओ से मिलने पहुंची थी। प्रीति का कहना है कि सीईओ ने उससे दुव्र्यवहार किया। इसकी सूचना अपने ससुर एवं विधायक सियाराम कौशिक को दी। विधायक के अनुसार उन्होंने सीईओ का फोन किया तो सीईओ ने उनसे भी दुव्र्यवहार किया। नाराज विधायक ने जिला पंचायत में तोडफ़ोड़ की और दो घंटे तक धरना दिया।
तोडफ़ोड़ व शासकीय काम में बाधा डालने की धाराएं लगीं, पीओ सहित 42 ने की शिकायत