पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुद्र महायज्ञ के लिए भूमिपूजन

रुद्र महायज्ञ के लिए भूमिपूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बिलासपुर।
दैवी संपद मंडल शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत रतनपुर में 8 से 14 फरवरी के बीच आयोजित रुद्र महायज्ञ ,पर्वत दान यज्ञ व संत सम्मेलन की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। सोमवार को यहां भूमि पूजन के साथ ही यज्ञ शाला निर्माण का काम शुरू हुआ।
11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ पर्वत दान यज्ञ व संत सम्मेलन की तैयारी के अंतर्गत सोमवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश अग्रवाल द्वारा वैदिक वेदमंत्रों के साथ भूमि पूजन कर यज्ञशाला निर्माण का काम शुरू किया गया। गौरतलब है कि रुद्र महायज्ञ के साथ ही रतनपुर में 60 साल बाद पर्वत दान यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें देश के प्रसिद्ध संत, महामंडलेश्वर शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत हर रोज सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक के साथ रुद्र महायज्ञ होगा, वहीं दोपहर 3 बजे से संत सम्मेलन होगा। भूमि पूजन में संयोजक वैद्य नारायण इंदुवा, महामंत्री राजू शर्मा, संरक्षक बेनी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, शिव कुमार दुबे, डा. चंद्रकुमार जायसवाल, डा. सुनील जायसवाल, आचार्य पं. दिनेश शर्मा, अखिल अग्रवाल, आनंद जायसवाल, राजेंद्र सोनी, मीलीन सेंडे, कृष्णकांत तिवारी, रविंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।