पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हापा के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन

हापा के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ से गुजरात जाने या फिर गुजरात से यहां आने वालों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे लोगों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन ने रायपुर से हापा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 28 जनवरी से पटरी पर आएगी जो कि 27 फरवरी तक 5 फेरे पूरा करेगी। अहमदाबाद एक्सप्रेस से लेकर सूरत की ओर जाने वाली तमाम नियमित और साप्ताहिक ट्रेनों में भारी भीड़ है। लोगों को कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है। रेल प्रशासन ने इसी परेशानी को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन रायपुर से हापा के बीच चलेगी। स्पेशल ट्रेन की
शुरूआत हापा से होगी, जो कि 28 जनवरी को रात 10 बजे हापा से रायपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले 5 हफ्ते तक इसी तरह हर मंगलवार को छूटा करेगी।

रायपुर से हापा जाने वाली स्पेशल 30 जनवरी से शुरू होगी, जो कि अल सुबह ४:१० बजे रायपुर से हापा के लिए छूटेगी। यह ट्रेन भी अगले पांच हफ्ते तक हर गुरुवार को छूटा करेगी। इस ट्रेन में 2 एसएलआर, 6 जनरल, 6 स्लीपर, 2 एवी थ्री और 1 एसी टू टायर कोच की सुविधा होगी।
रायपुर से मिलेगी सुविधा : बिलासपुर सहित प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा रायपुर रेलवे स्टेशन से मिलेगी।
इसके लिए यात्रियों को हर गुरुवार की अल सुबह 4 बजे तक रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। बिलासपुर संभाग के यात्री इस ट्रेन के लिए देर रात हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस से रायपुर पहुंच सकेंगे। इसी तरह हापा से आने वाली ट्रेन यात्रियों को अल सुबह 3 बजे रायपुर पहुंचाएगी। ऐसे में उन्हें रायपुर से बिलासपुर आने के लिए सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा।