पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजी का विरोध, बैठक टली

एजी का विरोध, बैठक टली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
नए महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर विरोध करने वालों की कम अनुपस्थिति की वजह से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को नहीं हो सकी। मंगलवार को कार्यकारिणी की बैठक होगी, इसमें विरोध को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
नए महाधिवक्ता जेके गिल्डा की नियुक्ति निरस्त करने और राज्य के वकील को महाधिवक्ता बनाने की मांग कर रहे वकीलों के अभियान ठप पड़ गया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी और 30 वरिष्ठ वकीलों की सोमवार को बैठक होनी थी, इसमें विरोध को लेकर भविष्य की रणनीति तय की जाती। कम अनुपस्थिति के कारण सोमवार को बैठक नहीं हो सकी। इसके चलते अब मंगलवार को बैठक होगी, इसमें विरोध को लेकर रणनीति पर फैसला लिए जाने की संभावना है। नियुक्ति के बाद पहले दिन जोर-शोर से विरोध करने वाले ज्यादातर वकील अब नदारद हैं। सिर्फ एक-दो वकील ही सोमवार को विरोध करते नजर आए। गौरतलब है कि जेके गिल्डा को महाधिवक्ता बनाने के बाद स्थानीय वकील को ही महाधिवक्ता बनाने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर कुछ वकीलों ने शुक्रवार को हाईकोर्ट गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। वकीलों ने इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को बैठक थी। अब मंगलवार को बैठक होगी।
लायर्स यूनियन भी कर रहा विरोध: ऑल इंडिया लायर्स यूनियन की छत्तीसगढ़ इकाई भी दूसरे राज्य के वकील को महाधिवक्ता बनाने के विरोध में है। यूनियन ने इसे राज्य के 25 हजार वकीलों का अपमान बताया गया है। नियुक्ति को रद्द करते हुए राज्य के वकील को महाधिवक्ता बनाने की मांग की गई है। यूनियन के राज्य अध्यक्ष एचएन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रभाकर सिंह चंदेल, महासचिव शौकत अली व संजय पराते ने वकीलों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।