माय एफएम के प्रेरक पोस्टर्स विमोचित
बिलासपुर - ९४.३ माय एफएम द्वारा प्रकाशित पोस्टर्स का विमोचन सोमवार को डा. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव शैलेष पाण्डेय ने किया। इन पोस्टर्स में युवाओं को प्रेरित करने के लिए सचित्र संदेश दिए गए हैं। कुलसचिव श्री पाण्डेय ने ९४.३ माय एफएम की एक्टिविटीज की सराहना की। इस मौके पर सीवीआरयू के एचओडी संस्कृत वीपी मिश्रा, दैनिक भास्कर के डिप्टी न्यूज एडिटर हर्ष पाण्डेय, माय एफएम के यूनिट हैड प्रीतिश सिन्हा, अनुपम सहित माय एफएम की टीम मौजूद थी। ये पोस्टर्स मंगलवार से माय एफएम के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।