- Hindi News
- संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण आज से
संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण आज से
बिलासपुर - प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की ट्रेनिंग 28 जनवरी से रतनपुर में शुरू होगी। 31 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर में संस्कृत भाषा की विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ ट्रेनिंग देंगे। पहले दिन डॉ. पुष्पा दीक्षित संस्कृत व्याकरण की बारीकियां बताएंगी। दूसरे दिन श्रीरामचंद्र संस्कृत विद्यालय रायपुर के प्राचार्य डॉ. वंशीधर शर्मा साहित्य पर प्रकाश डालेंगे। अंतिम दिन एससीईआरटी के सहायक प्राध्यापक बीपी तिवारी सतत मूल्यांकन व ग्रेडेशन प्रणाली पर शिक्षकों को जानकारी देंगे। ट्रेनिंग के दौरान डॉ. गणेश कौशिक व डॉ. सुरेश शर्मा भी विभिन्न विधाओं की जानकारी देंगे।