पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सशिमं में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

सशिमं में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती शिशु मंदिर जूना बिलासपुर में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्रह्म भूमि समाज सेवक संघ के अध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रफुल्ल शांडिल्य ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका बौद्धिक विकास होता है। अध्यक्षता विक्रम शिक्षण समिति के अध्यक्ष बसंत सोनी ने की। उन्होंने कहा कि स्कूल में रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जा रही है। सोनी ने कहा कि स्कूल में पहली बार कार्यक्रम का संचालन बच्चों से कराया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गेंदराम राजपूत व नरेंद्र शाह उपस्थित थे। प्रधानाचार्या सविता शर्मा ने बच्चों के लिए प्रेरक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर टीचर सूर्यकांत गुप्ता, कमलेश यादव, वैभव देशपांडे, कल्पना मोने, प्रकाशिनी मिश्रा, शिप्रा नामदेव, शिल्पा शेष, यामिनी देवांगन, शारदा चौबे के अलावा स्टाफ के सदस्य सुरेश सोनी, गोरेलाल यादव व किरण देवांगन उपस्थित थे।