पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गृहमंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

गृहमंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. २८ जनवरी २०१४. मंगलवार

बेहतर समाज हेतु बालिका शिक्षा पर जोर

अंबिकापुर - महिला मंडल समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रुप में याद करते हुए बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया गया। समिति की सचिव श्रीमती संजीता स्वर्णकार ने कहा कि आज भी समाज में बाल विवाह, भू्रण हत्या, शिशु मृत्युदर, दहेज प्रथा जैसी समस्याएं हैं। इस पर रोक लगाने के लिए हम सबकों पहल तो करनी ही होगी। वंदना दत्ता ने बालिकाओं की सेहत, पोषण और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। परिचर्चा में श्रीमती कुसुम चोपड़ा, ममता कुमार, अनिता अरोरा, सिद्धी दीक्षित, रुबी सिद्दीकी, वहीदा अहमद, अंजना परिहार, सुनीतालाल, सुनीता अग्रवाल, वर्षा, गीता शर्मा, किरण अग्रवाल, आशा राणा, पुष्पा गुप्ता आदि शामिल थीं।

दो छात्राओं को ज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार

अंबिकापुर - कन्या शिक्षा परिसर की छात्रा बबीता पैंकरा एवं रीतू पैंकरा को कक्षा १०वीं के बोर्ड परीक्षा २०१३ में क्रमश: ८७ प्रतिशत एवं ८४ प्रतिशत अंक लाने पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत किया गया। इन छात्राओं को १५-१५ हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों में हर्ष है।

परेड का निरीक्षण करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम

परेड की सलामी लेते गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, वन विभाग की झांकी ((नीचे))

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण



भास्कर न्यूज - बलरामपुर

जिला मुख्यालय में अविभाजित सरगुजा जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री डॉं रमन सिंह का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह बलरामपुर के पुलिस लाइन के ग्राउंड में आयोजित किया गया।

श्रीमती पुष्पा नेताम ने सुबह 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना और पुलिस अधीक्षक जीएस दर्रों के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने मंच में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत व गुब्बारा आकाश में छोड़े गए। परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सषस्त्र टुकडियों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक कुलदीप मिंज व प्लाटून कमांडर बीपी त्रिपाठी के नेतृत्व में 12वीं वाहिनी रामानुजगंज, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल और नगर सेना की शस्त्र टूकडियों सहित विभिन्न विद्यालयों के दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। परेड में सीनियर वर्ग में 12वीं वाहिनी रामानुजगंज का नेतृत्व प्लाटून कमांडर नरेश मौर्य, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर टोली नंबर दो का नेतृत्व प्रधान आरक्षक शीतल राम ठाकुर, टोली नंबर तीन का नेतृत्व प्रधान आरक्षक नाभिक साय, नगर सेना का नेतृत्व भुवनेश्वर राम, जिला महिला पुलिस बल का नेतृत्व प्रधान आरक्षक मंजूरानी तिवारी ने किया। इसी तरह जूनियर वर्ग में संत जोसेफ मिडिल स्कूल दर्रीडीह का नेतृत्व राजेश मिंज, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल का नेतृत्व कृपाल विश्वकर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर का नेतृत्व विवेक सोनी, संत जोसेफ मिडिल स्कूल बालिका का नेतृत्व अनुप्रिया एक्का व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नेतृत्व ममता तिर्की ने किया। मार्चपास्ट के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती नेताम ने सभी परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। स्वतंत्रता सेनानी श्री दीक्षित व शहीद हुए जवानों की विधवाओं को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर राज्य शासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्यान विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, पशुधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महिला बाल विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, मछली पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ रोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष रामलगन राम, वनमंडलाधिकारी मो. शाहिद, परियोजना निदेशक आरके खुंटे सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की व्यख्याता इंदू मिंज व प्रधान पाठक ओस्कार बरवा ने किया।

मार्च पास्ट में पुलिस ट्रेनिंग

सेंटर को प्रथम स्थान

मार्च पास्ट की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, द्वितीय स्थान 12वीं बटालियन व तृतीय स्थान नगर सैनिक बलरामपुर को मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में प्रथन स्थान कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर व तृतीय स्थान बाल विद्या निकेतन बलरामपुर को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर को द्वितीय व बाल विद्या निकेतन को तृतीय पुरस्कार प्रदान

किया गया।

कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण

जिला कार्यालय बलरामपुर के प्रांगण में कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात प्रेरणा सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत व लोकगीत प्रस्तुत किए।

महाप्रबंधक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

बिश्रामपुर - गणतंत्र दिवस पर कोयलांचल के शासकीय व अशासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसईसीएल के महाप्रबंधक कार्यालय में क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके रानू ने ध्वारोहण किया। पिलखा उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार जेपी तिवारी, थाना बिश्रामपुर में टीआई अनूप एक्का, जयनगर थाने में नगर निरीक्षक अवधेश मिश्रा, भारतीय खाद्य निगम में डीपो इंचार्ज टी लकड़ा, स्टेट वेयर हाउस, स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेश व फेडरेश प्रांगण में संयुक्त रूप से एसडब्ल्यूसी के रिजनल मैनेजर आरडी कटारिया ने तिरंगा फहराया। डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य रत्ना खन्ना, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय अध्यक्ष अजय गोयल, भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर राजेश पांडेय, सेंट्रल बैंक सतपता में मैनेजर आरआर गहलोत, रेलवे स्टेशन में स्टेशन प्रबंधक पीसी नायक, ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर में सरपंच विमला देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ. दीपकुमार, नगर पंचायत में अध्यक्ष निर्मला यादव, १०वीं वाहिनी बटालियन कनकपुर सिलफिली में सहायक सैनाली बेनेदिक पन्ना, कमलपुर स्टेशन में स्टेशन प्रबंधक उमेश सिंह, अंबिकापुर स्टेशन में प्रबंधक एसके मिश्रा, आरपीएफ बाहरी चौकी अंबिकापुर में प्रभारी उप निरीक्षक ए लकड़ा ने ध्वज फहराया। स्थानीय एकता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल महाप्रबंधक ने परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

प्रतापपुर - मिनी स्टेडियम ग्राउंड में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष थऊला राम थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सोनी, अम्बिका जायसवाल, सुनील गुप्ता, लाल संतोष सिंह उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मॉडल स्कूल प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर द्वितीय तथा कन्या पूर्व माध्यमिक शाला तृतीय स्थान पर रही। वहीं हाईस्कूल स्तर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम, बालक उमावि द्वितीय तथा आजाक कन्या उमा विद्यालय तीसरे स्थान पर रही। परेड में कस्तूरबा गांधी विद्यालय, द्वितीय स्काई लैंड पब्लिक स्कूल तथा तृतीय मॉडल स्कूल रहे। कार्यक्रम का संचालन बीपीओ राकेश मोहन मिश्र व व्याख्याता रामानंद ओझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी एसआर कुर्रे, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंजबिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष धीरजा तिवारी, हेमंत, अक्षय तिवारी, विनोद गोयल, निरंजन दास कन्नौजिया, धनंजय गुप्ता, गिरिश पटेल, जितेंद्र दुबे, सुनील गुप्ता, डीएस तिवारी, एसडीएम एसआर कुर्रे, इरशाद अहमद, सीईओ आरके तिवारी, बीईओ विजय कुमार लहरे, न्यायधीश किरण कुमार जांगड़े, शैलेष जायसवाल, एसडी ओझा, केबी यादव, गोविंद राम उइके, पारस जयसवाल, नवीन जायसवाल, राजेश गुप्ता, कृष्णमुरारी शुक्ला, अवधेश पांडेय, प्रदीप कश्यप, राजेश गर्ग, मनीष गुप्ता, राहुल गुप्ता, राकेश मित्तल, प्रवीण दुबे, निशान खान, विनोद सिंघल, प्रवीण यादव, अक्षय तिवारी, गुलाब मोहन तिवारी आदि उपस्थित थे।

क्षेत्रीय विधायक ने फहराया तिरंगा

राजपुर - विकासखंड में ६५वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम स्थानीय गांधी चौक पर डॉ. आरसीपी अम्बष्ट द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सभी कार्यालय एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं महुआपारा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण के मुख्य समारोह में उपस्थित हुए।

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सामरी विधायक डॉ. प्रीतम राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी सांडिल्य ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष बूंदकुंवर पैकरा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह व जिला पंचायत सदस्य कैलाश भगत उपस्थित थे। क्षेत्रीय विधायक द्वारा शांति के प्रतीक सफेद कबूतर छोड़े गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में २१ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें शासकीय उमा विद्यालय छात्रावास के छात्रों द्वारा शैला नृत्य प्रस्तुत करने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया। देश भक्ति गीत पर रंगारंग प्रस्तुति देने पर कस्तूरबा बालिका आश्रम को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स के बच्चे रहे। विजयी छात्र-छात्राओं को विधायक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राजपुर हाईस्कूल से पढ़ाई कर डॉक्टर बने मुकेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मो. इकलाक खान व आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा ने किया। सेंट जेवियर्स स्कूल में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश झा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार युवराज कुर्रे, सीईओ आरएसएच पैकरा, बीईओ आरएल पटेल, थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे, बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की, पीओ देवकुमार सिंह, रेंजर बीएस भगत, आरपीसिंह, अभिषेक जायसवाल, राजेंद्र त्रिपाठी, एसएल गुप्ता, सुरेश सोनी, मनोज अग्रवाल, लालू अग्रवाल, अनिल गुप्ता, एलेक्स लकड़ा, सरोज त्रिपाठी, कविता द्विवेदी, रामसेवक पैकरा, श्रीमती सी कुजूर, अनूप सिंह, केके जायसवाल, दीपक केशरी आदि उपस्थित थे।

आप कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण

रामानुजगंज - आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जय स्तंभ चौक में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विगनराम थे। इस दौरान पार्टी के सदस्य प्रमोद केशरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर तनुजा गुप्त, बजरंग गुप्त, पृथ्वीलाल केशरी, फिरोज अहमद, शशिकांत सिन्हा, सुनील गुप्ता, पंकज केशरी, सुभाष गुप्ता, पुष्पा देवी, जगदीश प्रसाद गुप्त, फिरोज खान, इकबाल अहमद, रविश अग्रवाल, सैय्यद नुरूउल्लाह, नसीम अंसारी, गौरव दुबे, अजय जायसवाल, रमेश रजक, दिलीप केशरी, अशोक केशरी, विनोद केशरी, दिलीप जायसवाल, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

सामूहिक रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस

मैनपाट - कमलेश्वरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया। सभी स्कूलों में ध्वजारोहण पश्चात छात्र-छात्राएं सुबह 9 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उद्घाटन भाषण में प्राचार्य एसके मिश्र ने दिया। अध्यक्षीय भाषण कमलेश्वरपुर के उपसरपंच बलराम यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रजनीष पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में शाउमा विद्यालय कमलेश्वरपुर के साथ-साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमलेश्वरपुर, अवराडांड़, रोपाखार, चंपरवा एवं शुभसंदेश विद्यालय चंपरवा के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन डा. लक्षमण सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी सुरेश भगत, सकुल प्रभारी अशोक सिंह, हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त सदस्यों का योगदान रहा।

सनावल क्षेत्र में गड़तंत्र दिवस

धुमधाम से मनाया गया

सनावल - हायर सेकेंडरी, सूर्यप्रकाश मेमोरियल स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, बरवाही हाईस्कूल सहित सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सनावल हाईस्कूल ग्राउंड में हायर सेकेंडरी एवं कालेज के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। परेड की सलामी सीआरपीएफ के 62वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेट अजय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर केपी सिंह ने लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के अजय कुमार यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भापा महामंत्री बबलानंद सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी डीपी सिंह थाना, रामाधार सिंह, मो. साफिक एवं भरत सिंह थे। मंच संचालन चंदकात दुबे ने किया। अतिथिओं द्वारा प्रथम पुरस्कार उमेश कुमार कक्षा 12वीं को राष्ट्रीय गीत के लिए दिया गया। संस्था में सार्वधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों में रामज्ञान कक्षा12वी 77.6 प्रतिशत, दिनेश कुमार कक्षा 10वी 85.8, नीधि मिश्रा 78 प्रतिशत का पुरस्कृत किया गया। ध्वाजारोहण संस्था के प्राचार्य एपी सिंह ने किया।





सूरजपुर - जिला मुख्यालय में बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारेाह आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैंकरा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मुख्य अतिथि श्री पैंकरा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण पश्चात मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के संदेश का वाचन किया। इसके बाद परेड में शामिल सशस्त्रधारी जवानों ने तीन चक्र में हर्ष फायर किया। मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक सफेद कपोत एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ेे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सतीश कुमार ध्रुव के कमांड पर परेड में शामिल सशस्त्रधारी जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड समापन के बाद मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं उद्यान विभाग द्वारा जीवंत झांकी की प्रस्तुति दी गई। ग्लोबल पब्लिक स्कूल के 500 छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे वस्त्रों से सुसज्जित होकर सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पं. वीएन मेमोरियल स्कूल, पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, कन्या उमावि, गोविंद सरस्वती शिशु मंदिर बिश्रामपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, अंजोर योजना स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई, कस्तुरबा आवासीय विद्यालय, कार्मेल कांवेंट स्कूल बिश्रामपुर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने नक्सल अभियान में शहिद हुए जवान की पत्नी को साल एव श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. एस भारती दासन, पुलिस अधीक्षक एसएस सोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गोयल, जनपद अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अंकिता सिंह, अपर कलेक्टर एमएल घृतलहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, एसडीएम जेआर भगत आदि उपस्थित थे।

मार्च पास्ट में छग सशस्त बल प्रथम

आकर्षक मार्च पास्ट के लिए प्रथम पुरस्कार छग सशस्त्र बल, द्वितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल एवं तृतीय पुरस्कार जिला महिला पुलिस बल को दिया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम एनसीसी, द्वितीय नवोदय स्कूल स्काउट गाइड, तृतीय बालक स्कूल सूरजपुर एवं नवोदय विद्यालय बसदेई के छात्राओं के बैंड पार्टी को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार कस्तुरबा आवासीय विद्यालय सूरजपुर, द्वितीय ग्लोबल पब्लिक स्कूल, तृतीय कार्मल स्कूल बिश्रामपुर रहे। झांकी में प्रथम वन विभाग, द्वितीय शिक्षा विभाग, तृतीय आदिम जाति कल्याण विभाग थे। जिले के प्रतिभावान जूनियर नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट खिलाड़ी सालू राजवाड़े, सावित्री, तुलेश्वरी, आनंद कुमारी, लक्ष्मी एवं मोहंती राजवाडे, सोनल गुप्ता व मीना कुमारी को गृहमंत्री ने सम्मानित किया। जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी भटगांव, थाना रमकोला, थाना जयनगर, थाना सूरजपुर, थाना चांदनी बिहारपुर, क्राइम ब्रांच प्रभारी एवं चौकी मोहरसोप को पुरस्कृत किया गया।

शासकीय व अद्र्धशासकीय कार्यालयों में फहरा तिरंगा

नगर के समस्त शासकीय व अद्र्धशासकीय कार्यालयों में ध्वजा रोहण किया गया। कलेक्टर डॉ. एस भारती दासन ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक एसएस सोरी, जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पुष्पा सिंह, नगर पालिका कार्यालय में नपा अध्यक्ष अंकिता सिंह, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी निशा मिश्रा, सहायक आयुक्त कार्यालय में संजय सिंह, जल संसाधन संभाग कार्यालय ईई आरपी अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संजय गुप्ता, वन मंडल कार्यालय में डीएफओ श्रीमती मर्सीबेला, राजीव गांधी शिक्षा मिशन में सुदर्शन अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय में ईई डी राम, पीएचई कार्यालय में ईई श्री मिंज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भाजपा कार्यालय एवं सहकारी विपणन संस्था में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय, पंच मंदिर वार्ड स्थित प्राथमिक पाठशाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया।



गणतंत्र दिवस - मुख्य समारोह में देशभक्ति गीतों पर छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति



सरगुजा संभाग