पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रस्सी की सहायता से नदी पार किया कैडेटों ने

रस्सी की सहायता से नदी पार किया कैडेटों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. २८ जनवरी २०१४. मंगलवार

*अंबिकापुर - आज दोपहर गांधी चौक से एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि गांधीचौक के पास एक युवक द्वारा बाइक खड़ी की गई थी। चाबी में बाइक में ही था। कुछ समय बाद युवक लौटा तो बाइक गायब थी। रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है।

नए रिंग रोड के लिए सीएम को ज्ञापन

अंबिकापुर - सामाजिक संगठन तरू-नीर समिति के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री शहर में नए रिंग रोड और सूरजपुर के पास रेण नदी पर पुल बनाए जाने की मांग की है। गणतंत्र दिवस के सिलसिले में दो दिवसीय प्रवास पर यहां आए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर श्री मिश्रा ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए नए रिंग रोड पर ध्यान दिलाया गया है। वर्तमान रिंग के घनी आबादी के बीच आ जाने से समस्या बढ़ गई है। रेण नदी पर अंग्रेजों के जमाने का पुल आवागमन की दृष्टि से खतनाक हो चुका है। पिछले सालों में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नए पुल के लिए सात साल पहले घोषणा हुई थी लेकिन अब तक उस पर काम शुरू नहीं हुआ है।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

अंबिकापुर - हिंदू उरांव समाज की बैठक रविवार को अलियार भगत की अध्यक्षता में पटेलपारा फुंदुरडिहारी स्थित सामाजिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती एवं प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। इस अवसर पर वंशीधर उरांव, डॉ. अजाद भगत, डॉ. अशोक भगत, बंधुराम, रामदास उरांव, जगना प्रधान, राजिम उरांव, बागर साय, शीतल उरांव, माइकल केरकेट्टा, एडवर्ड तिर्की, पति राम, महजु राम, सागर उरांव, टेक राम आदि उपस्थित थे।



श्रीकंठ प्रसाद गुप्ता

अंबिकापुर - स्कूल रोड निवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता श्रीकंठ प्रसाद गुप्ता ((८५)) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हर्षोल्लास के साथ...

इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक और शानदार मार्चपास्ट परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने हर्षोल्लास के प्रतीक गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े। इसके बाद सशस्त्र बल और पुलिस बल के द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार के नारे से समारोह स्थल गूंज उठा। परेड कमाण्डर प्रफुल्ल किस्पोट्टा के नेतृत्व में सीआरपीएफसशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष एवं महिला, नगर सैनिक अम्बिकापुर, एन.सी.सी. सीनियर बालक एवं बालिका, एनसीसी जूनियर, सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय सेवा योजना, बालक स्काउट, सेंट जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जिला पुलिस बैंड अम्बिकापुर, गल्र्स गाईड शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, मणीपुर एवं जिला पुलिस बैंड द्वारा शानदार परेड निकाली गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया एवं उनके साथ फोटो खिचवाई। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप सिंह, पूर्व जल संसाधन मंत्री रामविचार नेताम, महापौर प्रबोध मिंज, नगर निगम के सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, अम्बिकेश केशरी, अखिलेश सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक, सरगुजा संभाग के कमिश्नर डॉ. बी.एस. अनंत, पुलिस महानिरीक्षक श्री टी.जे. लांगकुमेर, कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरराज पी. सहित प्रशासनिक, पुलिस और न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

पुरस्कार वितरण : परेड के पुरस्कार को तीन वर्गों में बांटा गया था। प्रथम वर्ग में पहला पुरस्कार सीआरपीएफ, दूसरा पुरस्कार छ.ग. सशस्त्र बल और तीसरा पुरस्कार जिला महिला पुलिस बल को दिया गया। दूसरे खण्ड में पहला पुरस्कार सैनिक स्कूल अंबिकापुर, दूसरा पुरस्कार एनसीसी सीनियन वर्ग पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर और तीसरा पुरस्कार एनएसएस शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर को दिया गया। तीसरे खण्ड में पहला पुरस्कार कन्या शिक्षा परिसर की गल्र्स गाईड, दूसरा पुरस्कार शासकीय कन्या उमावि अंबिकापुर की गल्र्स गाइड और तीसरा पुरस्कार उर्सूलाईन उमावि की गल्र्स गाइड को प्रदान किया गया।



पार्षद पति ने की गाली-गलौज

भटगांव - नपं जरही में गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिठाई बंटवाने को लेकर पार्षद पति द्वारा कर्मचारियों से गाली-गलौज की गई। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में की है। इसके साथ ही भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत जरही के कर्मचारी राजेंद्र कुमार राजवाड़े, विनय तिवारी, चंदन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार ने लिखित शिकायत में बताया कि जरही वार्ड क्रमांक-९ के पार्षद पति द्वारा अकारण साफ-सफाई को लेकर हमेशा गाली-गलौज की जाती है और नौकरी से निकलवा देने की धमकी आए दिन दी जाती है। गणतंत्र दिवस पर जरही में आयोजित कार्यक्रम में मिठाई बांटने के दौरान पार्षद पति ने कर्मचारियों से गाली-गलौज कर सबसे सामने अपमानित किया। कर्मचारियों ने सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ भटगांव थाने में इसकी शिकायत की है।

सीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर - प्रदेश शासकीय, अद्र्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कार्यभारित कर्मचारी, वाहन चालकों को नियमित कर्मचारी की भांति २४० दिन का अवकाश, नगदीकरण एवं समस्त सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष आरडी माथुर, कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष उमेश सिंह, संरक्षक केपी सुरेश, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, कांकेर के राजेंद्र पांडेय, राजपुर के प्रकाश राव, जगदलपुर के जिलाध्यक्ष एम राव आदि उपस्थित थे।

सद्भावना मैच

में नागरिक एकादश विजयी

बलरामपुर - गणतंत्र दिवस पर रविवार को बलरामपुर के प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। नागरिक एकादश के कप्तान जितेंद्र श्रीवास्तव तथा प्रशासन एकादश के कप्तान कलेक्टर डॉ. सीआर प्रसन्ना थे। २० ओवर के मैच में टॉस जीतकर नागरिक एकादश ने पहले बल्लेबाजी की। मैच में नागरिक एकादश ने ८ विकेट पर १४७ रन बनाए। जवाबी पारी में प्रशासन एकादश ९ विकेट में १२८ रन ही बना पाई। इस प्रकार नागरिक एकादश ने १९ रनों से मैच जीत ली। मैन ऑफ द मैच आशीष सिंह को दिया गया। अंत में कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी पीआर निर्मल ने संबोधित किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भानुप्रकाश दीक्षित, राजीव त्रिपाठी, पवन सिंह, श्रवण सोनी, अमित सिंह, मुकेश गुप्ता, आशीष सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अमानत खान, श्रृष्टि मिश्रा, अमित गुप्ता, अन्जुम अंसारी, रंजित गुप्ता आदि उपस्थित थे।



भास्कर न्यूज - प्रेमनगर

गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने नवनिर्मित नगर पंचायत भवन एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि श्री पैकरा ने सर्वप्रथम जिला सहकारी बैंक की शाखा का उद्घाटन किया। इसके बाद नगर पंचायत के लिए बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कर लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रेमनगर की माटी में ही एक स्नेह की खुशबू आती है। मैं किसान का बेटा हूं। इसलिए मुझे पता है कि एक किसान अपनी माटी को देखकर कितना खुश होता है। डॉ. रमन सिंह के दूरगामी सोच की बदौलत आज प्रेमनगर को नगर पंचायत एवं जिला सहकारी बैंक की सौगात मिली है। श्री पैकरा ने कहा कि गांव में पहले सीमित पैसे एवं संसाधन उपलब्ध हुआ करते थे, परंतु नगर पंचायत बनने के बाद विकास की असीम संभावनाएं हैं। गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रेमनगर पहुंचे रामसेवक पैकरा का कार्यकर्ताओं सहित छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र जायसवाल के निवास पर स्वागत सभा आयोजित किया गया। इस अवसर पर भीमसेन अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, राधाकृष्ण गुप्ता, नेमसाय सिंह, खुलासा यादव, जगमोहन सिंह, मुन्नी सिंह, रमेश अग्रवाल, सुमीदास, लालसिंह, ज्ञानदास, घनश्याम अग्रवाल, पूर्ण जायसवाल, श्यामबाला अग्रवाल, कमला साहू, विजय सिदार, कृष्णा साहू, प्रदीप अग्रवाल, नोहरलाल साहू, परसराम, विजय सिंह बिसेन, सुनि सिन्हा, आरके विश्वकर्मा, राजेंद्र काले आदि उपस्थित थे।



ञ्च पेज १३ का शेष

कानून की दी जानकारी

अंबिकापुर - सकालो ग्राम पंचायत प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कानून संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान स्थायी लोक अदालत चेयरमेन एनके एस ठाकुर द्वारा लोगों को कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में पीस ऑफ लाइफ सोसायटी सचिव एवं सकालो सरपंच व पंचों का योगदान रहा।



सिंहदेव उत्कृष्ट कार्य

के लिए सम्मानित

अंबिकापुर - उदयपुर रेंजर श्याम सिंहदेव को सरहानीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सम्मानित किया। श्री सिंहदेव वन विभाग से इस पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले एक मात्र अधिकारी हैं। सीएम के अलावा वन संरक्षक एएस कपासी, डीएफओ विवेक आचार्या ने उन्हें बधाई दी।

श्री सिंहदेव ने उदयपुर क्षेत्र में अपने दो वर्ष के कार्यकाल में वन संरक्षण एवं वनोपज के राजकीय व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया। क्षेत्र में वन अपराधों पर उनके द्वारा नियंत्रण के लिए की गई पहल से कमी आई। कुल दो सौे से अधिक वन अपराध दर्ज किए गए और २७.४८ लाख की १२६ घन मीटर वनोपज जब्त की गई। २२२ प्रकरणों का निराकरण किया गया। सबसे बड़ी सफलता लखनपुर और उदयपुर क्षेत्र में लंबे समय से ठप पड़े कूप परिवहन शुरू कराने में मिली। विभाग को इससे सवा दस करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई। काष्ठागार का अतिरिक्त प्रभार उन्होंने २००९ से ०१३ तक संभाला। इस दौरान काष्ठों की नीलामी में करीब २४ करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई। संजय पार्क के उन्नयन, वन्यप्राणियों चीतल, कोटरी व मोर के विकास में सफलता मिली। महामाया पहाड़ पर पर्यावरण के विकास एवं हितग्राहियों के प्रशिक्षण हेतु ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कराया गया। रामगढ़ क्षेत्र में हाल ही में पर्यावरण चेतना शिविर का उनके द्वारा आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों के लिए अपनी तरह का रेंज में यह पहला कार्यक्रम था। शिविर में बच्चों को पर्यावरण के साथ-साथ वनौषधीय पौधों की जानकारी दी गई।



रितिक-करीना की ‘शुद्धि’ स्थगित?

करण जौहर की 150 करोड़ रुपयों में बनने वाली ‘शुद्धि’ में रितिक रोशन और करीना कपूर काम करने वाले हैं। यह घोषणा विगत वर्ष हुई थी और योजना के हिसाब से जनवरी 14 में शूटिंग प्रारंभ होने वाली थी। रितिक को कोई बीमारी थी जिसकी शल्य क्रिया के लिए वह अमेरिका गया था जहां सफलता मिली और उसके बाद उसके और पत्नी सुजैन के अलग होने के समाचार आए। उसकी बीमारी के कारण ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग स्थगित हो गई और अब उसकी प्राथमिकता ‘बैंग बैंग’ है जिसके स्थगन के कारण कटरीना कैफ के भी दो महीने बिना काम के निकल गए और अब उसकी प्राथमिकता ‘जग्गा जासूस’ है जिसमें उसके अंतरंग मित्र रनवीर कपूर न केवल नायक है वरन् निर्माण में भागीदार भी हैं। दुर्घटनाओं और बीमारियों पर किसी का बस नहीं चलता परंतु फिल्म में अनेक कलाकार और तकनीशियनों की डायरी के पन्नों में काट-छांट करके समय कहीं और आंवटित किया जाता है। ज्ञातव्य है कि ‘धूम’ की शूटिंग के अनेक कारणों से रद्द होने के कारण कटरीना सन् 13 में कोई अन्य फिल्म नहीं कर पाई।

बहरहाल ‘शुद्धि’ के स्थगन का एक और कारण भी संभव है जिसे जानने के लिए हमें थोड़ा विगत में जाना होगा। ज्ञातव्य है कि राकेश रोशन ने अपने पुत्र रितिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में करीना के साथ दस दिन शूटिंग की थी। पानी के एक जहाज में मुंबई से बैंकाक तक की यात्रा में लम्बे शूटिंग दौर की योजना महीनों पूर्व कर ली गई थी और करीना के द्वारा अपने विशेष मेकअप मैन को साथ ले जाने की जिद के कारण अनुशासन प्रिय राकेश रोशन ने झुकने के बदले करीना को ही फिल्म से हटा दिया और अमीषा पटेल को लेकर सुपरहिट फिल्म बनाई। उन दस दिनों में ही करीना दिलोजान से रितिक को चाहने लगी थी और दोनों की फिल्म ‘यादें’ के निर्माण के पूर्व ही रितिक तथा सुजैन का विवाह हो गया था और सुजैन को भी इस पनप सकने वाले रिश्ते का अनुमान था, अत: उसने ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद उन दोनों को साथ काम करने नहीं दिया। अब तो करीना कपूर विवाहित है और सैफ अली खान के साथ सानंद रह रही हैं परंतु रिश्तों की राख के भीतर किसी नन्ही सी चिंगारी के बने रहने से इनकार नहीं किया जा सकता। सुजैन तो विगत एक वर्ष से ही अपने पति से अलग रह रही है परंतु रितिक द्वारा भी अपने माता पिता से अलग होकर अपने फ्लैट में चले जाने का निर्णय कुछ इस तरह का संकेत कर रहा है कि सुजैन और रितिक पुन: साथ आ सकते हैं और अगर सुजैन को अपनी सास या अपने पति के स्वतंत्र रूप से नहीं रहने की कोई शिकायत थी तो वह दूर हो सकती है। इस बदले समीकरण में रितिक करीना के साथ फिल्म शायद न करना चाहें ताकि सुजैन पूरी तरह से मुतमइन हो सके। यह सब एक आकलन मात्र है परंतु संभाव्य की सीमा में आने वाला आकलन है। जब दो व्यक्तियों के रिश्ते में दरार आती है तब उनसे जुड़े अनेक लोगों के जीवन पर उसका असर पड़ता है। आणविक विस्फोट जिस जगह होता है उससे मीलों दूर बसे क्षेत्रों पर भी आणविक विकिरण का प्रभाव होता है। इतना ही नहीं आणविक विकिरण से प्रभावित लोगों की गर्भस्थ संतानों के भावी जीवन पर भी बीमारियों के बादल छाये रहते हैं। इसलिए एकांगी राष्ट्रभक्ति के नकली ज्वार को जगाने वाले नहीं जानते कि सत्ता स्वार्थ के लिए घेड़े अकारण युद्ध का क्या असर कितने लंबे समय तक चलता है। महान रवीन्द्रनाथ टैगोर ने गांधीजी को पत्र लिखा था कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए राष्ट्रवाद की भावना जगानी पड़ती है परंतु इसको तीव्र करने पर आगे जाकर अन्य देशों से संबंध में एक अकारण अनचाही नफरत का जन्म भी हो सकता है जो विश्व शांति के लिए खतरा हो सकती है। अखिल विश्व की समग्र मानवता की आदर्श अवधारणा भी संकीर्ण राष्ट्रवाद से खंडित हो सकती है।बहरहाल सुपर सितारों की मोहब्बत या शादी में दरार से कई जीवन जुड़े होते हैं, हर मानवीय रिश्ते बहुमूल्य होता है परंतु भावनाओं की अति और मिथ्या लहर से बचते हुए आपसी समझदारी और संवेदनशीलता से रिश्ते बचाए जा सकते हैं। इतना ही नहीं वरन् टूट कर जुडऩे वाले रिश्तों में प्रेम की अनुभूति तीव्र आ जाती है क्योंकि एक बार विरह सहने वाले के लिए मिलन अत्यंत सार्थक हो जाता है। एक अनाम फिल्मी गीतकर की पंक्तियां हैं-‘‘विरह ने कलेजा यूं छलनी किया, जैसे जंगल में बांसुरी पड़ी हो’



परदे के पीछे

जयप्रकाश चौकसे

भवन का उद्घाटन करते गृहमंत्री रामसेवक पैकरा

गृहमंत्री ने किया नपं भवन व सहकारी बैंक का उद्घाटन



सैनिक स्कूल के कैडेट्स उबड़-खाबड़ रास्तों से पहाड़ की चढ़ाई करते, रस्सी के सहारे नदी पार करता छात्र



भास्कर न्यूज - अंबिकापुर

सैनिक स्कूल द्वारा कैडेटों के लिए मरकरी रिसोट्र्स के सहयोग से मैनपाट में ट्रैकिंग तथा साहसिक खेल आयोजित किया गया। कैडेटों की शारीरिक क्षमता और सहनशीलता विकसित करने तथा उनमें स्वावलंबन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु उक्त आयोजन किया गया। साहसिक खेलों में रिवर क्रासिंग, एटीबी राइडिंग, रैपलिंग तथा पैरासेलिंग शामिल थे।

कक्षा छठवीं एवं सातवीं के कैडेटों को तीन समूहों में बांट १8, 21 और 23 जनवरी को मैनपाट लाया गया। कैडेटों के प्रत्येक समूह के साथ दो शिक्षक तथा एक प्रशासनिक कर्मचारी घाघीटिकरा ग्राम तक बस से पहुंचे तथा यहां से पैदल शेष दूरी तय की। उबड़-खाबड़ रास्तों और चढ़ाई वाले पहाड़ी को कैडेटों ने पूरे दमखम और उत्साह के साथ पार कर दिया। इसके बाद घाघी झरना से ट्रैकिंग शुरू हुई। तत्पश्चात कदम टिकरा होते हुए बिशर पानी पर कैडेटों ने अगला पड़ाव लिया। आगे बढ़ते हुए कैडेट भुताही फाल पहुंचे। वहां से आगे नियत स्थल पर पहुंच कर कैडेटों ने रस्सी की सहायता से नदी पार करने का अनुभव प्राप्त किया। कैडेटों ने यहीं पर एटीबी ((आल टिरेन बाइक)) का भी अनुभव प्राप्त किया। अगले दिन प्रात: कैडेट मेहता पाइंट गए। यहां उन्होंने पैरा सेंलिंग का आनंद लिया। कमलेश्वरपुर के निकट ही कैडेटों ने एक खड़ी चट्टान से करीब तीस फीट नीचे उतरते हुए रैपलिंग का रोमांचक अनुभव लिया। कैडेटों ने कमलेश्वरपुर, मैनपाट में एक रात टेंट में गुजारी और अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित मन से स्कूल वापस लौटे। कक्षा छठवीं और सातवीं के कैडेटों ने पहली बार रिवर क्रासिंग, पैरा सेलिंग, रैपलिंग के साथ-साथ टेंट में रहने और इतनी लंबी ट्रेकिंग का अनुभव प्राप्त किया।

सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने ट्रैकिंग और साहसिक खेलों का लिया आनंद



सूरजपुर-बलरामपुर जिला