रिहा होने के बाद गुजारें बेहतर जीवन
बिलासपुर - गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल जेल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीजेएम ओमप्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि अपराध से नफरत करो, अपराधी से नहीं। कोई भी व्यक्ति जन्मजात अपराधी नहीं होता,
परिस्थितियों के चलते वह अपराध कर बैठता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गणतंत्र दिवस पर जो बंदी यहां से रिहा किए जा रहे हैं, वे भविष्य में बेहतर जीवन गुजारेंगे। सेंट्रल जेल में गणतंत्र दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट चंद्रकुमार कश्यप ने कहा कि जेल सामाजिक सुधारगृह होता है, जहां अपराधों का प्रायश्चित का मौका मिलता है। जेल से रिहा होने वाले कैदी दोबारा ऐसा अपराध न करें कि फिर से यहां आना पड़े।
इस मौके पर जज आरएस ध्रुव, गिरीश मंडावी, व्यंकटेश सिंह, मो. जहांगीर सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य लक्ष्मीकांत तिवारी, वकील सुशील पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर 1१ कैदियों को रिहा किया गया।