पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नतीजे से 7 दिन पहले घर भेजी सूचना

नतीजे से 7 दिन पहले घर भेजी सूचना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर ने वेबसाइट पर नतीजा जारी होने के पांचवें दिन उम्मीदवार को नियुक्ति देने से इनकार कर दिया। उसे बताया गया कि ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख गुजर चुकी है। यह भी कहा गया कि 12 दिन पहले उसे डाक से सूचना भेज दी गई है, जबकि वेबसाइट पर नतीजे सिर्फ पांच दिन पहले जारी किए गए थे।
बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। इसमें क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर के 19 पद शामिल थे। बैंक की वेबसाइट में जारी विज्ञापन में स्पष्ट किया गया था कि भर्ती प्रक्रिया के बारे में किसी तरह का पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा। सभी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के साथ ही उम्मीदवारों के ईमेल या मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी जाएगी। इसके लिए रायपुर के प्रतीक शर्मा ने भी आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 जनवरी 2013 को बैंक की वेबसाइट पर क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर के 19 पदों पर चयनित उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए। इसमें प्रतीक शर्मा का नाम भी शामिल था। वेबसाइट पर सिर्फ चयनित नामों का उल्लेख था, ज्वाइन करने की आखिरी तारीख नहीं बताई गई थी। प्रतीक 12 जनवरी को ज्वाइन करने बैंक पहुंचा। यहां उसे यह कहते हुए ज्वाइन कराने से इनकार कर दिया गया कि ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख 9 जनवरी थी। उसे यह भी बताया गया कि 30 दिसंबर को बैंक ने डाक के जरिए सभी चयनित उम्मीदवारों को नतीजे की जानकारी दे दी है। चयन से वंचित करने पर उसने वकील प्रतीक शर्मा के जरिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई। मामले की सुनवाई जस्टिस एनके अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई। हाईकोर्ट ने क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर का एक पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैंक के सीईओ, सहकारिता सचिव सहित अन्य से जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सहकारी
बैंक में इससे पहले भी भर्तियां व नियुक्तियां विवादों में रही हैं।




ञ्च बैंक के नियमों के मुताबिक सारी जानकारी वेबसाइट पर दी जानी थी।

ञ्च डाक के बजाय सिर्फ ईमेल या मैसेज के जरिए सूचना भेजी जानी थी।

ञ्च बैंक ने 7 जनवरी को नतीजे जारी किए, लेकिन उम्मीदवार को 30 दिसंबर को डाक के जरिए सूचना भेजने की जानकारी दी गई।

ञ्च वेबसाइट पर जारी नतीजों के साथ ज्वाइन करने की तारीख आदि को लेकर कोई जानकारी नहीं थी।

ञ्चजिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर का मामला

ञ्चवेबसाइट पर नतीजे के पांचवें दिन नहीं दी नियुक्ति

ञ्चहाईकोर्ट ने कहा, एक

पद सुरक्षित रखें

यह नहीं हुआ