पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप फूटा, लोग पानी को तरसे

पाइप फूटा, लोग पानी को तरसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
केबल डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान रिलायंस की लापरवाही से लिंक रोड पर सोमवार की शाम पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे अग्रसेन चौक से विद्यानगर और लिंक रोड के इलाके में पानी की सप्लाई आज दिन भर प्रभावित रही। कुदुदंड एवं पीजीबीटी कालेज की पानी टंकी से सप्लाई करने का दावा किया गया, लेकिन क्षतिग्रस्त पाइप से बह रहे पानी के चलते हाल में बनी लिंक रोड कई जगहों पर धंस गई। इससे लोगों को दिन भर ट्रैफिक जाम की दिक्कत झेलनी पड़ी।
शहर में पेयजल की सप्लाई के लिए 50 वर्षों पूर्व 9 इंच के व्यास वाली सीआई पाइप बिछाई गई थी। यह पाइप ढलाई के जरिए तैयार होती है,जिसका उपयोग और उत्पादन अब बंद हो चुका है। स्टेनलेस स्टील की तुलना में यह पाइप अधिक मजबूत होती है, इसलिए नल जल विभाग के लिए यह बड़ा नुकसान है। निगम इस मामले में कंपनी से हर्जाना वसूलने के लिए नुकसानी का आकलन कर रहा है।