- Hindi News
- शहर के सात संस्थानों में पहुंची जांच टीम
शहर के सात संस्थानों में पहुंची जांच टीम
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
नर्सिंग होम एक्ट के तहत जांच टीम ने मंगलवार को जूनी लाइन इलाके के ही 7 चिकित्सा संस्थानों का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान कई क्लीनिक ऐसी मिली जहां एक्ट के मुताबिक 200 वर्गफीट से कम जगह है। ऐसे संस्थानों के रजिस्ट्रेशन मिलने में अड़चन आ सकती है।
नर्सिंग होम एक्ट के तहत क्लीनिक, हास्पिटल व डायग्नोसिस सेंटरों की छानबीन सोमवार से शुरू कर दी गई है। संस्थानों को एक्ट में निर्धारित मापदंडों पर परखा जा रहा है। दूसरे दिन चार सदस्यीय टीम ने जूनी लाइन क्षेत्र के 7 चिकित्सा संस्थानों का जायजा लिया। टीम मिश्रा नर्सिंग होम में संचालित डॉ. वासल, डॉ. पीआर चौधरी, डॉ. जोशी व डॉ. एसएस भाटिया की क्लीनिक में पहुंची। इंस्पेक्शन के दौरान पाया गया कि क्लीनिक 200 वर्गफीट से कम जगह पर संचालित हैं। इसके साथ ही टीम ने डॉ. अनिल अग्रवाल के एक्स-रे व पैथोलैब और डॉ. अशोक अग्रवाल की पैथोलैब का इंस्पेक्शन किया। एक दिन पहले दूसरी टीम ने इस क्षेत्र के आधा दर्जन चिकित्सा संस्थानों का इंस्पेक्शन किया था। इस दौरान भी कई संस्थानों में निर्धारित मानक से कम जगह की शिकायत पाई गई। टीम को कहीं कोई बड़ी खामी नहीं मिली।
डॉ. केके जायसवाल, पैथोलॉजिस्ट जिला अस्पताल, डॉ. केके साव, सर्जन सीएचसी मस्तूरी, डॉ. वीके सोनी, एमडी मेंटल हास्पिटल, डॉ. निशांत कौशिक आयुर्वेदिक डॉक्टर मस्तूरी,
बुधवार से शहर की डेंटल क्लीनिक का इंस्पेक्शन शुरू होगा। डॉ. मैनी, डेंटिस्ट ((जिला अस्पताल)), डॉ. जी प्रभाकर नायडू, नेत्र रोग ((जिला अस्पताल)) डॉ. एसएस भाटिया, आर्थो ((जिला अस्पताल)), डॉ. ओंकार सिंह ((जिला आयुर्वेद अस्पताल)) की 4 सदस्यीय टीम 3 दिनों के भीतर शहर की 20 क्लीनिक का इंस्पेक्शन करेगी।
क्लीनिक, पैथोलैब व एक्स-रे सेंटर का इंस्पेक्शन
ये हैं टीम में
डेंटल क्लीनिक का इंस्पेक्शन आज से