पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरों का जबरन झाडफ़ूंक, जुर्म दर्ज

किशोरों का जबरन झाडफ़ूंक, जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
भरनी ((परसदा)) में चोरभट्ठी के किशोरों के झाडफ़ूक के मामले में चकरभाठा पुलिस ने बैगा सहित 2 टोनही प्रताडऩा का जुर्म दर्ज किया है। मामला नरबलि से जुड़ा है या नहीं, पुलिस जांच के बाद इसका खुलासा होगा।
घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 20 फरवरी को चोरभट्ठी निवासी व झोलाछाप डाक्टर राजेश यादव गांव के किशोर बच्चों रोहित वस्त्रकार, किशन वस्त्रकार, अंकित वर्मा, संत वर्मा, श्रीकांत यादव, किशन यादव और अभय यादव को क्रिकेट मैच दिखाने का झांसा देकर उन्हें रात करीब 11 बजे कार से लेकर भरनी आया। यहां वह सभी को रघुनंदन कोसले के घर ले गया। उनका हाथ पैर धुलवाया और उस कमरे में गया जहां पहले से एक बैगा बैठा हुआ था। यहां पूजापाठ की तैयारी चल रही थी। किशोरों ने देखा तो उनके मन में अनहोनी की आशंका हुई। उनमें से अंकित वर्मा व संत वर्मा को छोड़कर सभी कमरे से बाहर आ गए। बैगा ने संत वर्मा को अपने करीब बिठाया और झाडफ़ूंक करने लगा। संत को कुछ अटपटा लगा, अंकित वहां बैठा देख रहा था। दोनों घबराकर अचानक वहां से भागकर बाहर निकले और बाकी अन्य किशोरों के साथ गांव लौट आए। वे डरे हुए थे। गांव आकर उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। दूसरे दिन सुबह परिजनों ने ग्रामीणों को बताया। 21 जनवरी को पंचायत बुलाई गई। शेष पेज - १७
इसमें राजेश यादव को बुलाया गया। राजेश यादव ने ग्रामीणों से अपनी गलती के लिए क्षमा मांग ली। पंचायत ने उसे माफ कर दिया। इधर, इस घटना की जानकारी आसपास फैल गई। भरनी में खजाना के नाम से नरबलि की आशंका से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने का मन बनाया। सोमवार को किशोर बच्चे व उनके परिजन चकरभाठा थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चों में संत वर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी राजेश यादव सहित रघुनंदन कोसले व बैगा के खिलाफ धारा 6,7 टोनही प्रताडऩा अधिनियम की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वह जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।