पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षाकर्मी को छोड़ ६१ को किया सस्पेंड

शिक्षाकर्मी को छोड़ ६१ को किया सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर

सहेली शाला बंद होने के बाद भी खाते से एक करोड़ रुपए निकालने के मामले में जिला पंचायत सीईओ ने 32 शैक्षिक समन्वयकों और 29 सहेली शाला प्रभारियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई भाई-भतीजावाद से ग्रसित नजर आ रहा है। वजह यह कि जांच रिपोर्ट में दोषी ठहराए गए जिला स्तरीय अफसरों को बचाने की कोशिश की गई है।

तत्कालीन एपीसी ((वित्त)) अखिलेश तिवारी पर कार्रवाई के लिए प्रकरण शासन को भेजा गया है, जबकि वह शिक्षाकर्मी है। तिवारी पर कार्रवाई जिला स्तर पर होनी है। इसी तरह शाखा प्रभारी व लेखापाल के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला पंचायत सीईओ नीरज बंसोड ने एक साथ 61 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करके प्रशासनिक व्यवस्था में भू-चाल ला दिया है। 32 शैक्षिक समन्वयक एवं 29 सहेली शाला प्रभारी को एक साथ सस्पेंड किया गया है। दैनिक भास्कर ने यह मामला उजागर किया था। सीईओ की कार्रवाई में भी कई तरह की खामियां नजर आईं। निलंबन की गाज सिर्फ मैदानी अमले पर ही गिरी है, जबकि जिला मुख्यालय में पदस्थ अफसरों को बचा लिया गया है।



ञ्चसहेली शाला में गड़बड़ी पर गिरी निलंबन की गाज

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबरें।