पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में उठेगा चीतलों की मौत का मामला

विधानसभा में उठेगा चीतलों की मौत का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
कानन पेंडारी स्मॉल जू में 21 मादा चीतलों की एक साथ मौत का मामला आने वाले दिनों में विधानसभा में उठेगा। कांग्रेस विधायक दल की उपनेता डा. रेणु जोगी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के जरिए पूछा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में चीतलों की मौत कैसे हो गई? उनके सवाल का जवाब तैयार करने में कानन प्रशासन जुटा हुआ है।
कांग्रेस विधायक रेणु जोगी ने विधानसभा प्रश्न के जरिए जानकारी मांगी है कि कानन जू में इससे पहले भी इस प्रकार वन्यप्राणियों की मौत होने की कोई हिस्ट्री है? अगले महीने शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में चीतलों की मौत का मामला कांग्रेस जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है। वजह साफ है कि वन विभाग वर्तमान में मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के पास है और चीतलों की मौत को लेकर छाए रहस्य पर से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर वन मंडलाधिकारी के कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन, नारेबाजी की थी और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका था। शेष पेज - १७
जाहिर है कि विपक्ष इस मामले में मुख्यमंत्री को घेरने का प्रयास करेगा।
कानन प्रशासन ने बताया, एंथ्रेक्स से मौत
कामधेनु वेटनरी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 21 मादा चीतलों की मौत एंथ्रेक्स बैक्टीरिया ((बेसीलस एंथ्रेसीस)) के प्रकोप से होने की आशंका जताई है। चीतलों की मौत के बारे में विधानसभा को बताया गया है कि चीतलों के ब्लड सैंपल में एंथ्रेक्स के बैक्टीरिया होने की आशंका जताई गई है। ब्लड के अलावा चीतलों को दिए जाने वाले आहार, पानी आदि के सैंपल भी उच्च स्तरीय जांच के लिए राष्ट्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे गए हैं। यह भी बताया गया है कि इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर वन्यप्राणियों की मौत की कोई घटना जू में नहीं हुई।