- Hindi News
- श्रीकांत वर्मा मार्ग पर बीआर प्लाजा के सामने रोड धसने से बीएसएनएल के 100० पेयर केबल कट गए। इससे लिं
श्रीकांत वर्मा मार्ग पर बीआर प्लाजा के सामने रोड धसने से बीएसएनएल के 100० पेयर केबल कट गए। इससे लिंक रोड, व्यापार विहार आदि स्थानों की ब्रॉड बैंड सेवाएं ठप हो गईं। गौरतलब है कि यहां रिलायंस...
बिलासपुर। श्रीकांत वर्मा मार्ग पर बीआर प्लाजा के सामने रोड धसने से बीएसएनएल के 100 पेयर केबल कट गए। इससे लिंक रोड, व्यापार विहार आदि स्थानों की ब्रॉड बैंड सेवाएं ठप हो गईं। गौरतलब है कि यहां रिलायंस कंपनी द्वारा पानी की पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। डिवीजनल इंजीनियर एसआर वाशिंग के अनुसार पानी में केबल डूबने की वजह से मंगलवार को कनेक्शन नहीं जोड़े जा सके। पानी निकलने के बाद बुधवार को इस पर काम शुरू कर जल्द सेवा बहाल करने की कोशिश की जाएगी।