पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढहाई जाएगी तारबाहर की जर्जर पानी टंकी

ढहाई जाएगी तारबाहर की जर्जर पानी टंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च कमिश्नर ने नई पानी टंकी के लिए शासन से मांगी अनुमति
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
वार्ड 16 तारबाहर ((प्रियदर्शनी नगर)) के लोगों के लिए खतरा बनी जर्जर पानी टंकी को ढहाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दैनिक भास्कर ने जनहित में इस पानी टंकी को गिराकर नई पानी टंकी बनाने की मांग सामने लाई थी। इसके बाद निगम प्रशासन ने समस्या का समाधान ढूंढने की कवायद शुरू कर दी है। जर्जर टंकी को गिराने के लिए जल्दी ही टेंडर कराया जाएगा। इसकी जगह नई टंकी बनाई जाएगी।
तारबाहर की पानी टंकी 40 वर्ष पूर्व वार्ड के लोगों को पेयजल सप्लाई के लिए बनाई गई थी। लंबे समय के पाद इसकी निचली सतह से पानी रिसने तथा प्लास्टर उखडऩे की शिकायतें रही है। पानी टंकी के पास ही स्कूल तथा व्यस्त सड़क गुजरती है, इसलिए जनहित को ध्यान में रख कर एमआईसी मेंबर एलएन राव ने इसे ढहाने की मांग की थी। पार्षद ने पुरानी पानी टंकी के स्थान पर नई पानी टंकी के निर्माण के लिए तत्कालीन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के
मंत्री अमर अग्रवाल को भी मांग पत्र भेजा था।