- Hindi News
- सट्टा खिलाते चार पकड़े गए, जब्ती सिर्फ २० हजार
सट्टा खिलाते चार पकड़े गए, जब्ती सिर्फ २० हजार
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
पुलिस ने अलग अलग स्थानों में चार सटोरियों को गिरफ्तार
किया। उनसे १६९८० रुपए बरामद हुआ।
पहली कार्रवाई गोड़पारा में हुई। यहां किराना दुकान चलाने वाला क्रिकेट पर सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसके पास से १४ हजार रुपए,रंगीन टीवी व ३ मोबाइल जब्त किया। गोड़पारा निवासी कृष्णा सोनी ((३२वर्ष)) अपने किराने की दुकान में सट्टापट्टी लिख रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से १४ हजार रुपए,कलर टीवी, ३ मोबाइल व सट्टापटी मिला। वह टीवी में चल रहे क्रिकेट मैच में सट्टा खिला रहा था। कार्रवाई के दौरान भी उसके मोबाइल पर कई लोगों को फोन आया पर पुलिस का नाम सुनते ही उन्होंने फोन करना तो दूर अपना मोबाइल ही स्विच आफ कर दिया। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा ४क तहत जुर्म दर्ज किया गया। पुलिस ने उसपर प्रतिबंधात्मक धारा १५१ के तहत भी कार्रवाई की। सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा से इकबाल खान ((27 वर्ष)) को सट्टा खिलाते पकड़ा गया। उसके पास से 290 रुपए व सट्टापट्टी जब्त किया। तीसरी कार्रवाई कोनी देवनगर में हुई। यहां भगवानदीन 55 वर्ष के पास से 900 रुपए व सट्टापट्टी जब्त किया गया। इसी तरह जरहाभाठा से प्रेम कुमार रात्रे 27 वर्ष पकड़ा गया।
उसके पास से 1790 रुपए व सट्टापट्टी जब्त किया गया। ।
बड़ों पर पुलिस मेहरबान
पुलिस शहर व आसपास के बड़े सटट्बाजों पर मेहरबान है। इनसे हरमाह लाखों रुपए की वसूली हो रही है। इसलिए उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे छोटे सटोरिए जो गली मोहल्ले में अपना करोबार चलाते हैं पुलिस दिखाने के लिए लिए इन लोगों को पकड़ रही है।
सिविल लाइन, सिरगिट़्टी व कोनी में चल रहा था कारोबार, चार स्थानों पर हुई कार्रवाई