एक मासूम की हत्या कर दफना चुका है राजा
ञ्चबेमेतरा के 8 वर्षीय बच्चे को मार डाला था
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
जबड़ापारा के ८ साल के तुषार को अगवा कर बेमेतरा नवागढ़ ले जाने और उसकी हत्या का प्रयास करने के आरोपी राजा ने इससे पहले भी एक बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है। उसने बेमेतरा जिले के एक मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव को दफना दिया था। पूछताछ में खुलासा होने पर जिला पुलिस ने इसकी जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को दे दी है। जबड़ापारा में तुषार अपहरणकांड के बाद उसकी हत्या की कोशिश करने के मामले का मुख्य आरोपी राजा उर्फ श्यामलाल वर्मा ने पूछताछ में एक और मासूम की हत्या की बात कबूल की है। यह वारदात करीब 16 महीने पहले हुई थी। बेमेतरा जिले के बीचपारा ((नवागढ़)) निवासी विनोद तंबोली के ८ वर्षीय बेटे हरीश उर्फ आशीष तंबोली को वह हाथी दिखाने के नाम से बहलाकर घर से ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मासूम के शव को उसने पंडरिया व कवर्धा के बीच दफना दिया था। आशीष के परिजनों ने नवागढ़ थाने में २ अक्टूबर २०१२ को गुमशुदगी दर्ज
कराई थी। शेष पेज - १७
बाद में पुलिस ने ७ अक्टूबर को इसमें अपहरण की धारा ३६३ जोड़ी। आशीष का पता नहीं चल पाया था। उसकी हत्या की जानकारी बिलासपुर पुलिस ने बेमेतरा पुलिस को दे दी है। हत्या की वजह आशीष के परिवार से पुरानी रंजिश थी।