एसईसीएल के घेराव की चेतावनी
बिलासपुर - एसईसीएल के दीपका क्षेत्र के भू विस्थापितों ने उनकी मांगों पर विचार नहीं होने पर एसईसीएल मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। सीएमडी को सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम चैनपुर, सुवाभोंड़ी, सिरकी, बिलटिकरी, झिंगटपुर, रेंकी, झाबर, रतिजा और दीपका के भू स्थापितों ने कहा है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसईसीएल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा है, लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया है। यहीं वजह है कि ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं, पुनर्वास को लेकर दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन में 31 जनवरी तक मांगें पूरी नहीं होने पर मुख्यालय के घेराव और तालाबंदी की चेतावनी दी गई है।