पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही दिन चार बाइक पार

एक ही दिन चार बाइक पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
शहर के अलग-अलग इलाकों से एक ही दिन में चार बाइक चोरी हो गई। पुलिस को किसी चोर का सुराग नहीं लगा है।
तारबाहर क्षेत्र में वैशाली नगर के पास से अमेरी निवासी उपेन्द्र पिता जगदीश प्रसाद कुर्रे की हीरो होंडा स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 10 ईएच चोरी हुई। रेलवे स्टेशन से तोरवा हेमूनगर निवासी मनोज पिता जयराम घटकेश्वर की पैशन प्लस बाइक क्रमांक सीजी 10 ईई 3528 किसी ने पार कर दी। इधर तिफरा निवासी रामअवतार यादव की बजाज डिस्कवर बाइक क्रमांक सीजी 10 एर्नए 2834 सूर्या विहार यदुनंदन नगर से चोरी हो गई। सिविल लाइन क्षेत्र से मुख्य डाकघर के पास से सकरी निवासी प्रभात साहू पिता देवचरण की हीरोहोडा सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 10 ईएच 8127 पार हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में धारा ३७९ के
तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। एक ही दिन चार अलग स्थानों से बाइक चोरी की घटना में किसी गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।