अलग रोजगार कार्यालय की मांग
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ निशक्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने विकलांगों के लिए अलग रोजगार कार्यालय व व्यवसायिक पुनर्वास केंद्र की स्थापना की मांग की है। संघ के प्रदेश सचिव निरंकार तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश सहित देशभर के 23 स्थानों पर विकलांगों के लिए अलग रोजगार कार्यालय व व्यवसायिक पुनर्वास केंद्र है, लेकिन छत्तीसगढ़ की इसकी स्थापना नहीं हो सकी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द ही इसकी स्थापना की मांग की है।