गणतंत्र दिवस पर गूंजा जन गण मन
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
गणतंत्र दिवस पर स्कूल-कालेज व विभिन्न संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाई गई।
कोल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन ने राजकिशोरनगर स्थित कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया। यहां मुख्य अतिथि एसईसीएल के पूर्व सीजीएम एसडी त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित सदस्यों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके प्रदीप ने पेंशन में बढ़ोत्तरी और मेडिक्लेम की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीदास गुप्ता, यूपी शर्मा व एन. कुमार उपस्थित थे।
बस मालिक संघ ने हाईटेक बस स्टैंड में ध्वज फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरटीओ ए टोप्पो थे। इस दौरान एसएल दुबे सहित बस मालिक, ड्राइवर व अन्य उपस्थित थे।
नरेंद्र मोदी सेना ने भारतमाता की महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान आरएसएस के श्रीरंगराजे, भाजपा नेता नरेंद्र कछवाहा, कान्हा अग्रवाल, नरेंद्र मोदी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विपुल शर्मा, महामंत्री जितेंद्र जांगड़े, नगर अध्यक्ष निलेश पाण्डेय सहित अन्य शामिल थे।
लायंस क्लब ने लिंक स्थित लायंस भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विमल केडिया, मनजीत अरोरा, दिलीप भंडारी, प्रीतपाल सिंह बाली, महेश स्वर्णकार, शोभा सिंह, करुणा शर्मा, मंजू गोयल, ललिता कश्यप, शकुंतला राजमणि, गीता पाण्डेय, बृजमोहन अग्रवाल, श्रीकांत सहारे, असीतपाल जुनेजा,नीलेश वर्मा, नंदलाल पुरी, शिव अग्रवाल, आरएस मथारू, नरेश लिखमानिया सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
शिखर युवा मंच व स्माइल फाउंडेशन ने नयापारा, इंद्रपुरी, बालिका संरक्षण गृह व चाइल्ड लर्निंग सेंटर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष भूपेश वैष्णव, सचिव धनंजय अनुपम, इंद्रपुरी के पार्षद मोहित राजपूत, जगदीश यादव, संदीपराव मोहिते, जनक यादव, सत्या जांगड़े, अंजली यादव, सुरेखा सारथी, सुलेखा गेंदले उपस्थित थे।
डीपी विप्र लॉ कालेज अशोक नगर में प्रशासन समिति के अध्यक्ष अनुराग शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा लोकतंत्रीय व्यवस्था में विधि शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षकों व छात्रों को विधि शिक्षा के प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करते रहना चाहिए।
बधिर संघ में पत्रकार श्यामलाल चतुर्वेदी ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम में केडी पारगांवकर, ममता मिश्रा, अनुपम मिश्रा, हेमंत डिक्सेना, अशोक तंबोली, राकेश वस्त्रकार सहित अन्य उपस्थित थे।
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सदर बाजार सराफा चौक में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर संघ के सदस्य उपस्थित थे।
सामाजिक संस्था समर्पित ने भारतीय नगर स्थित खुला आश्रय गृह में ध्वज फहराया। इस दौरान संस्था के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा, मीना शर्मा, अमिताभ दास गुप्ता, पीएल खैरवार, महेंद्र कौशिक, सतीश दुबे, चंद्रशेखर तिवारी, सागर प्रसाद जांगड़े, अखिलेश थूप, रविशंकर पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।
क्रियेटिव पब्लिक स्कूल भारतीय नगर में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कृतिषा, अविका व भूमिका ने देशभक्ति गीत गाए। प्राची, साक्षी व दामिनी ने गीत के माध्यम से तिरंगा झंडा की सार्थकता बताई। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।
राष्ट्रीय वंदेमातरम संगठन ने सुबह बाइक रैली निकाली और गोलबाजार चौक में जूस वितरण किया। शाम को संगोष्ठी हुई, जिसमें सद्भावना व अन्य विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार बताए। इस अवसर पर संगठन के जिला संयोजक आलोक शर्मा, प्रशांत मिश्रा, एसके पटेल,
विनय एक्का, शाहरूख, अभिषेक, निर्भय सहित अन्य उपस्थित थे।
अनुसूचित जाति, जनजाति रेल कर्मचारी संगठन के कार्यक्रम में डीएन विश्वास ने तिरंगा फहराया। इस दौरान एसआर जोशी, डी हलधर, बीएन गरेडिया, एसडी मगराज, राकेश राजकुमार, अजय कुमार, दिलीप सुंदरिया, टीसी डोंगरे सहित अन्य उपस्थित थे।
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय राजकिशोर नगर में आरसी श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। इसके बाद भारतीय गणतंत्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर परिचर्चा हुई।
पं. मदनमोहन मालवीय बीएड कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज प्रबंधन समिति के सचिव गणेश अग्रवाल, प्राचार्य व प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष रीना गुप्ता व प्राचार्य योगेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। छात्र अमित गुप्ता, आलोक ने एकता व भाईचारे की सीख दी। ज्योत्सना गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रहलाद कुमार ने बांसुरी बजाकर आकर्षित किया। इस दौरान उप प्राचार्य नमिता निगम, कनकलता बोसमिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब भवन में क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने ध्वजारोहण किया। वहीं ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब भवन में क्लब के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाण्डेय ने ध्वज फहराया।
राष्ट्रीय पाठशाला में छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी व इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष परवीन आलम खान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों को इमानदार बनने की सीख दी। कार्यक्रम में पहली से दसवीं तक की कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रमेश जोबनपुत्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
कलेक्टर ठाकुर राम सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कंपोजिट बिल्डिंग एवं जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ‘जनगणमन’ राष्ट्रीय गीत गाया गया एवं भारत माता की जय एवं गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए। इस मौके कंपोजिट बिल्डिंग परिसर एवं जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
जिला अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर हुए कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डॉ. बीआर नंदा, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. मनोज जायसवाल के अलावा स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें सुरेश शर्मा, नितिन श्रीवास्तव, रीता अंजना, एसएस विल्सन, सेजा अब्राहम, लक्ष्मी वस्त्रकार, संजय मानिकपुरी, चमनलाल भोई, मनोज धनगर, प्रमोद जाधव, लक्ष्मी भाई, शंभुशरण, दुर्गा यादव, सरस्वती राव, कोमल ध्रुववंशी, एनएस मान व परदेशी राम साहू शामिल हैं।
रेलवे पेंशनर सेवा समिति ने डीआरएम कार्यालय परिसर स्थित समिति के कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष बीके सीरिया, महासचिव आरके पाल, एफएस गलपाण्डेय, विष्णु राव खरे, पीजी घोष, चिरंजीव लाल, एनके प्रसाद चंदेल, रूप सिंह वाहने सहित अन्य उपस्थित थे।
लोधीपारा स्थित श्वेत दंत चिकित्सालय में डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया। इस दौरान बबीता ठाकुर, रीमा ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
प्रियदर्शिनी समाज सेवा समिति ने एक शाम देश के नाम देशभक्ति गीत स्पर्धा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया थे। स्पर्धा में 12 लोगों ने हिस्सा लिया, इसमें पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर आने वालों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रविंद्र सिंह, अजीत सिंह लूथरा, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, अनिल सिंह चौहान, संजय साहू, आशीष गोयल विकास दुबे, रिशु शर्मा, रत्नेश चतुर्वेदी, शुभम शर्मा, अनिश पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।
आनंद हास्य योग केंद्र ने कंपनी गार्डन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष वर्षा कोन्हेर, सचिव डीएस ठाकुर, नयना ठाकुर, संध्या जोशी, शीला सराफ, सुजाता सिन्हा, शोभा वर्मा, प्रमिला चतुर्वेदी, प्रमिला साहू, संगीता एन्नेवार सहित अन्य उपस्थित थे।
मित्र मंडल ने किया रंगारंग समारोह
मित्र मंडल ने नेहरू नगर में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रामशरण तिवारी थे। अध्यक्षता एनके सहारिया ने की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों श्रीमती कैलाश बेहार, जीके शुक्ला, जेडी सेठ, एलपी केशरवानी, पीबी सरकार, पीएम फिलिप, डीसी सिंह का सम्मान किया गया। साथ ही खेलकूद स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। श्रेष्ठा गुप्ता, यशस्वी सिंह, खुशी चंद्राकर, प्रद्युमन अग्रवाल, सौम्या, हर्षिता, हरप्रीत, श्रुति, प्रियांशी, श्रेया, कला विकास मंच, आदर्श किड्जी स्कूल, एस किड्स प्ले स्कूल, रिचर्ड डांस एकेडमी, डायनेमिक एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद वर्मा, शुभांगी गुप्ता, स्मिता गुप्ता, अनिल तिवारी ने व आभार प्रदर्शन एसके जुनेजा ने किया।
बुजुर्गों का सम्मान
नगर पंचायत कार्यालय तिफरा में उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने ध्वज फहराया। इस दौरान बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एल्डरमैन हरिराम प्रजापति, डीपी साहू, पार्षद मोहित सिंह राजपूत, गणेश अनंत, सुरेश नेताम, महेश उके, लखन साहू, शीतल तिवारी, कमला सूर्यवंशी, श्याम कार्तिक वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
दिशा मंच ने किया रंगारंग समारोह
दिशा मंच ने गणतंत्र दिवस पर रंगारंग समारोह का आयोजन किया। इसमें बिलासपुर के अलावा रायगढ़ व कोरबा से आए सदस्यों ने देशभक्ति गीत पेश किए। कार्यक्रम में भगवती ठक्कर, डॉ. उधोश्याम केशरी, संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, राजकुमार तिवारी, अशोक वर्मा, आरपी शर्मा, राकेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।
शिक्षा के माध्यम से आदर्श स्थापित करें
बर्जेस इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत्तीसगढ़ डायोसिस के विसप राइट. रेव्ह. पीएस नाग ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा शिक्षा के माध्यम से हमें आदर्श स्थापित करना है। प्राचार्य श्रीमती एचएन दास ने कहा हम संविधान पर चलकर देश को विकासशील व उन्नत बना सकते हैं। कार्यक्रम में व्यायाम निर्देशक जाविद अली के निर्देशन में बच्चों ने मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर सीके झा, राजेश्वर मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, श्रीमती एस पीटसे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।