पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर सहित चार पराजित प्रत्याशियों की याचिका, विधायकों को नोटिस

मेयर सहित चार पराजित प्रत्याशियों की याचिका, विधायकों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने बेलतरा, बिलासपुर, पंडरिया और रायगढ़ के विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कांग्रेस के पराजित प्रत्याशियों ने विभिन्न आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं लगाई हैं। बिलासपुर में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आरटीआई में मिले हुए दस्तावेज पेश किए गए हैं। बेलतरा विधायक पर लाभ के पद पर रहते हुए चुनाव लडऩे का आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस के पराजित प्रत्याशियों बिलासपुर से वाणी राव, बेलतरा से भुवनेश्वर यादव, पंडरिया से मोहम्मद अकबर और रायगढ़ से डा. शक्राजीत नायक ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिकाएं दायर की हैं। बिलासपुर से पराजित कांग्रेस प्रत्याशी मेयर वाणी राव ने अपनी याचिका में भाजपा पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि सालों से मतदान कर रहे नागरिकों का नाम काट दिया गया है, वहीं इस साल हजारों नए नाम जोड़े गए हैं।

उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत मिले दस्तावेज हाईकोर्ट में पेश हैं। इसी तरह बेलतरा से हारे भुवनेश्वर यादव ने भाजपा विधायक बद्रीधर दीवान पर सीएसआईडीसी के चेयरमैन के रूप में लाभ के पद पर रहते हुए चुनाव लडऩे को नियम विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा है कि दीवान ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इसी तरह के आरोप मोहम्मद अकबर और डा. शक्राजीत नायक की याचिकाओं में लगाए गए हैं। मामलों की सुनवाई अलग-अलग सिंगल बेंच में हुई। हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बिलासपुर, बेलतरा, पंडरिया व रायगढ़ के पराजित प्रत्याशियों की भी चुनाव याचिकाएं