पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में निखरती हैं प्रतिभाएं

समारोह में निखरती हैं प्रतिभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
एसईसीएल के वसंत विहार स्थित रविंद्र भवन में सुरक्षा विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल के सीएमडी एन कुमार, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक कुमार व डेजी रानी थीं। मुख्य अतिथि एन कुमार ने कहा कि सुरक्षा विभाग के कर्मियों और उनके आश्रितों के भीतर छिपी कला को मंच प्रदान करना इस कार्यक्रम का पहला उद्देश्य है। ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभाएं निखरतीं हैं।
कार्यक्रम में एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के कुंदन, गोलू एवं उनके साथियों ने श्री गणेश देवा... गीत पर नृत्य कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भटगांव क्षेत्र की साक्षी व उनके साथियों ने देश रंगीला... गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। रायगढ़ क्षेत्र के प्रताप, निशांत, सारथी ने नरसिंह अवतार की जोरदार प्रस्तुति दी। चिरमिरी क्षेत्र के पंकज, अशोक आदि ने ओ रे पिया... गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर समाज में ‘सेव वाटर’ का संदेश दिया। इसके बाद कुसमुंडा क्षेत्र के नंदिनी प्रसाद, अरविंद आदि ने भोजपुरी गीत मन नईयो लागत एको छन... गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर लोगों की जमकर तालियां बटोरी। हसदेव क्षेत्र की बालिका श्रृति, अदिति ने मधुबन में कन्हैया किसी गोपी से मिले... गीत पर कृष्ण-राधा के नृत्य की प्रस्तुति दी। विश्रामपुर की अमृता, निशा, खुशबू ने ढोल बाजे ढोल बाजे...गीत पर देशभक्ति नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में हसदेव क्षेत्र की छात्राएं गीतांजलि, मानसी ने छतरी नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष रंजना कुमार ने कलाकारों
को सम्मानित किया। कार्यक्रम में निदेशक कार्मिक अनिल कुमार सिंह, निदेशक वित्त एपी पांडा, निदेशक तकनीकी आरपी ठाकुर, मुख्य सतर्कता अधिकारी डी जनार्दन
सहित अन्य उपस्थित थे।



एसईसीएल के रविंद्र भवन में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम