पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पुलिस में जंबो तबादला, ९८ बदले

जिला पुलिस में जंबो तबादला, ९८ बदले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर - जिला पुलिस विभाग में टीआई, एसआई सहित ९८ कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी बीएन मीणा के आने के बाद यह पहली बड़ी फरेबदल है। इस सूची में एक टीआई, ३ एसआई, ७ एएसआई, ३२ हेड कांस्टेबल व ५५ कांस्टेबल शामिल हैं।
एसपी बीएन मीणा ने बिलासपुर में पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पहली बार जिला पुलिस की स्थानांतरण सूची जारी की है। इनमें लाइन में पदस्थ टीआई विनोदनी टांडी को महिला थानेदार बनाया गया है। इसी तरह एसआई वाईएन शर्मा रतनपुर से गौरेला, त्रिभुवन सिंह बिसेन सरकंडा से लाइन, सुनील खेस लाइन से सीपत, एएसआई गुलाब सोनवानी लाइन से रतनपुर, आरएस क्षत्रिय लाइन से गौरेला, रामजी लाल राठौर चकरभाठा से हिर्री, मणीशंकर शर्मा कोतवाली से कोनी, अमृतलाल साहू सरकंडा से रतनपुर, हरिप्रसाद जनार्दन ट्रैफिक से सिरगिट्टी, संतोष सिंह ट्रैफिक से कोनी भेजे गए हैं। इनके अलावा हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं।
दो साल पूरा होने पर बदले जाएंगे थानेदार: सूची में जिले के किसी थानेदार का फेरबदल में नाम नहीं है। एसपी मीणा ने कहा है कि नियमत: किसी को थानेदार को दो साल से पहले किसी थाने से नहीं हटाया जा सकता। विशेष परिस्थितियों में कार्रवाई के दौरान उसे बतौर सजा हटाने का प्रावधान है। एसपी के अनुसार सूची में ऐसे लोग हैं, जो किसी भी थाने में तीन साल पूरा कर चुके हैं। कुछ ने अपनी समस्या बताते हुए तबादले की गुजारिश की थी।
एक और लिस्ट चुनाव के पहले: लोकसभा चुनाव के पहले एक और सूची जारी की जाएगी। इसमें पुलिस अमले में कुछ और फेरबदल किए जाएंगे।



ञ्च१ टीआई, ३ एसआई, ७ एएसआई, ३२ हेड कांस्टेबल व ५५ कांस्टेबल शामिल