उतरदा स्कूल बना चैंपियन
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
एनटीपीसी सीपत द्वारा आयोजित ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा में उतरदा स्कूल के खिलाड़ी ओवरआल चैंपियन रहे। पंधी स्कूल के खिलाडिय़ों को दूसरा स्थान मिला। इस स्पर्धा में 600 विद्यार्थी खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एनटीपीसी सीपत नैगम सामाजिक दायित्व विभाग द्वारा परियोजना प्रभावित गांव के विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, उनमें छिपी खेल प्रतिभा को तराशने तथा स्पर्धा के माध्यम से उसके विकास के लिए ग्रामीण खेलकूद स्पर्धा 2013-14 का आयोजन किया गया। एनटीपीसी सीपत स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा में एनटीपीसी के भू विस्थापित 18 ग्रामीण स्कूलों के लगभग 600 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। उद्घाटन एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक वाईवी राव ने किया। स्पर्धा में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल खेलों का आयोजन किया गया। सभी खेलों के विजेता खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए उतरदा शासकीय स्कूल को ओवरआल चैंपियन एवं शासकीय स्कूल पंधी को रनर अप घोषित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक वाई वी राव के अलावा संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा पद्मा राव, प्रचालन एवं अनुरक्षण महाप्रबंधक जेवीएन राव, महाप्रबंधक प्रचालन पीके उपाध्याय, महाप्रबंधक अनुरक्षण देबाशीष सेन, महाप्रबंधक ईंधन प्रबंधन जीके भौमिक, मानव संसाधन के अपर महाप्रबंधक एके भारद्वाज, आयोजन समिति के अध्यक्ष, अपर महाप्रबंधक सिविल एसके पटेल, संगवारी महिला समिति की सदस्य व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बेहतर प्रदर्शन वालों को मिलेगी मदद
मुख्य अतिथि वीवाई राव ने सभी खिलाडिय़ों, खेल शिक्षकों व आयोजन समिति का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी से सामाजिक दायित्वों के तहत आसपास के भू विस्थापित गांवों का सामुदायिक विकास किया जाता है। इसके साथ ही ग्रामीण स्कूलों के बच्चों के लिए स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, परीक्षा पेड आदि सामग्रियां व स्कूलों के लिए स्कूल फर्नीचर, टाटपट्टी, ब्लैक बोर्ड, आलमारी, पुस्तकालय के लिए उपयोगी पुस्तकें दी जाती हैं।
विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि।
बच्चों के लिए दर्जनों खेल, पंधी स्कूल को मिला दूसरा स्थान