दुर्ग-जयपुर ७ से चलेगी
बिलासपुर - दुर्ग-जयपुर साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत सात फरवरी से होने जा रही है। इसका उद्घाटन कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। दस फरवरी से ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। गौरतलब है कि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2013-14 के रेल बजट में इस ट्रेन की घोषणा की गई थी। इसे पूरा करने में कई माह लग गए। दुर्ग से एक और ट्रेन की शुरुआत से यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन दुर्ग से रविवार को तो जयपुर से सोमवार को छूटेगी।