कर्ज में डूबा, खुदकुशी
बिलासपुर - जूना बिलासपुर का एक युवक सट्टा खेलकर ५ लाख रुपए के कर्ज में डूब गया। कर्जदारों से बचने के लिए उसने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। जूना बिलासपुर के राजेंद्र गुप्ता पिता रामेश्वर प्रसाद ((३० वर्ष)) की शनिचरी में मसाले की दुकान है। उसे सट्टे की लत लग गई थी। उस पर १० लाख रुपए का कर्ज चढ़ गया था। इसमें से वह ५ लाख रुपए वापस कर चुका था। वह सोमवार से गायब था। बुधवार की सुबह उसकी लाश घुरू रेलवे फाटक के पास मिली। वह शादीशुदा था।
उसका चार साल का बेटा भी है।