बीच रास्ते पर कब्जा, खड़ा हो रहा मकान
डीबी स्टार - बिलासपुर
रमतला में सरकारी जमीन पर एक विशेष समुदाय के लोग अवैध कब्जा कर मकान बना रहे हैं। आम रास्ते पर निर्माणाधीन इस मकान के चलते यहां खुद की जमीन पर रहने वाले लोग परेशान हैं। इस मामले की शिकायत जमीन मालिक ने राजस्व अफसरों से की है। इसके बावजूद अवैध मकान का निर्माण बदस्तूर चल रहा है।
ग्राम पंचायत रमतला में सरकार की कई एकड़ जमीन पर एक विशेष समुदाय के लोगों से कब्जा कर लिया है। वे इसपर मकान बनाकर सालों से रह रहे हैं। पंचायत के विरोध के बावजूद इस गांव में इस समाज के लोगों की दबंगई इस कदर बढ़ चली है कि उन्होंने आम रास्ते पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। इससे आबादी वाली जमीन पर काबिज लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हद तो यह है कि इनके विरोध के बावजूद इस गांव में सरकारी जमीन पर मकान निर्माण का काम चल रहा है। इस मामले की शिकायत संतोषी साहू ने अधिकारियों से की और बताया कि रमतला में उनकी ८ एकड़ जमीन है। यहां वे परिवार के साथ मकान बनाकर सालों से रहती आ रही हैं। कुछ दिनों पहले गांव में इस विशेष समाज के लोगों द्वारा उनके घर के रास्ते पर कब्जा कर लिया गया। पहले तो उन्होंने यहां तंबू गड़ाकर रहना शुरू किया। इसके बाद उनके ईटें गिरवाई गई। फिर घर निर्माण संबंधी दूसरे सामन रखे गए। रास्ते पर रखे सामान के कारण उन्हें यहां से आने-जाने में परेशानी होने लगी।
अवैध ईंट भट्ठों का संचालन भी
ग्राम पंचायत रमतला में कुछ खास वर्ग के लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर र्इंट भट्ठे बना रखी है। इससे उडऩे वाली धूल गांव के भीतर परेशानी का कारण बन चुकी हैं। यहां पोल्ट्री फार्म भी चलाई जा रही है। इसके संचालन के लिए चोरी की बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
शिकायत के बाद राजस्व विभाग नहीं दे रहा ध्यान
॥मैंने गांव के भीतर सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर लोगों को कई मर्तबा मना किया है। वे नहीं सुनते। यदि शिकायतकर्ता महिला घर के रास्ते पर अवैध की जानकारी मुझे भी है। वे आवेदन देगी तो हम पंचायत स्तर पर उसकी समस्या का निराकरण अवश्य करेंगे। लेकिन उसने कब्जेधारियों को हटाने के लिए कानून का सहारा लिया है और भी अच्छी बात है।ञ्जञ्ज
वीणा देवी डहरिया, सरपंच रमतला
॥मैंने एसडीएम के निर्देशानुसार गांव में अवैध कब्जेधारियों को जमीन से बेदखल करने का नोटिस जारी किया है। हो सकता है उन्हें नोटिस तामिल न हुआ हो। निश्चित समय के बाद सरकारी जमीन से नहीं हटने पर गांव में प्रशासनिक अमला भेजकर कार्रवाई की जाएगी।ञ्जञ्ज
जय उरांव, तहसीलदार
॥ग्राम पंचायत रमतला में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मुझे मिली है। मैंने तहसीलदार को अवैध कब्जाधारियों को हटाने का आदेश दिया है। मामला प्रक्रिया में है। जल्द ही अवैध कब्जेधारियों पर कार्रवाई होगी।ञ्जञ्ज
एचक्यू खान, एसडीएम
रमतला में दर्जनों एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जाधारी काबिज हैं। इन जमीनों को कब्जे में लेकर छोड़ दिया गया है। ताकि भविष्य में इसका उपयोग किया जा सके। गंभीर बात यह है कि इसके कारण आबादी जमीन पर जीवन बसर कर रहे उन लोगों को परेशानी हो रही जिनकी जमीनों के सामने अवैध कब्जेधारियों ने शासन की जमीनों पर कब्जा जमाया है। ग्रामवासियों के मना करने की स्थिति में नौबत लड़ाई झगड़े तक पहुंच जाती है।
दर्जनों एकड़ सरकारी जमीन अवैध कब्जेारियों की चपेट में
रमतला में सरकारी जमीन पर निर्माणाधीन मकान। इधर, गांव के भीतर अवैध कब्जेधारी द्वारा बाउंड्री घेरकर किया गया कब्जा।
ग्राम पंचायत रमतला का मामला, एक विशेष समुदाय के लोगों की गांव में दबंगई