पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले चैंबर से हादसे का इंतजार

खुले चैंबर से हादसे का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर -  चौक-चौराहों पर खुला चैंबर राहगीरों के लिए खतरा बनते जा रहा है। सीएमडी चौक, बस स्टैंड, नेहरू चौक, सत्यम चौक कई जगहों का चैंबर खुला हैै। इससे वाहन चालकों के लिए परेशानी के साथ दुर्घटना की स्थिति आम बात हो गई है।

बस स्टैंड चौराहे के नुक्कड़ पर करीब दो महीने से चैंबर खुला पड़ा है। इसी तरह सीएमडी चौक, सत्यम चौक, नेहरू चौक आदि कई जगह पानी निकासी के लिए बनी सीवर लाइन का चैंबर खुले हुए हैं। कहीं चैंबरों को पत्थर से घेरा कर दिया गया है, तो कहीं खुला ही छोड़ दिया गया है। इससे बड़े वाहनों के फंसने की स्थिति आम बात हो गई है। चैंबर खुले रहने के कारण एक तरफ जहां बाइक व बड़े वाहन के लिए दुर्घटना की स्थिति बनती है। दरअसल दोनों से वाहनों के आने पर खुले चैंबर से वाहन पार करना मुश्किल होता है। खुले चैंबर के कारण जाम भी लग जाती है।