- Hindi News
- सिर मुंडाने से बचा कोटा का पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष
सिर मुंडाने से बचा कोटा का पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
कोटा के पास ग्राम पीपरखूंटी में ग्रामीणों ने शराबबंदी का एलान किया है। गांववाले शराब पीनेवालों को पकड़कर उसका मुंडन कर उसकी गांव में जुलूस निकालते हैं। मंगलवार को क्षेत्र का एक भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी ग्रामीणों का शिकार होते बचा। पुलिस ने ऐन वक्त पर आकर उन्हें बचा लिया।
कोटा क्षेत्र के ग्राम पीपरखुंटी में ग्रामीणों ने शराबबंदंी का एलान किया है। गांव का कोई भी व्यक्ति यदि शराब पीकर आता है तो गांववाले उसका मुंडन कर जुलूस निकालते हैं। मंगलवार को क्षेत्र का एक भाजपा के एक पूर्व मंडल अध्यक्ष भी गांव में शराब पीकर आया। लोगों ने देखा तो उसे पकड़ लिया। उनकी सिर मुंडने की तैयारी चल रही थी, इसी बीच कोटा पुलिस को सूचना मिली गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें ग्रामीणों से छुड़ा लिया। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने उसे छोड़ा।