पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर कप क्रिकेट स्पर्धा आज से

बिलासपुर कप क्रिकेट स्पर्धा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर - बिलासपुर कप फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा 30 जनवरी सीएमडी कालेज ग्राउंड में खेली जाएगी। इसमें विजेता टीम के लिए एक लाख ग्यारह हजार १११ का पुरस्कार रखा गया है। यह शहर की स्पर्धाओं में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि होगी। उद्घाटन मैच स्ट्राइकर इलेवन एवं विनर इलेवन के बीच होगा। स्पर्धा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसमें कुल 32 टीमों को प्रवेश दिया गया है। शहर, जिले व आसपास के लिए जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे। इन टीमों में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, जबलपुर, नागपुर एवं रांची की टीमें शामिल हैं। बिलासपुर कप फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और सचिव कमल सिंह ने बताया कि फ्लड लाइट के लिए पिच तैयार हो चुकी है। यहां एलईडी लाइट से रोशनी की जाएगी। 32 टीमों को चार पूल में बांटा गया है। स्पर्धा का उद्घाटन शाम 6 बजे मुख्य अतिथि नगर निगम कमिश्नर अवनीश शरण व एसपी बीएन मीणा की मौजूदगी में होगा।
स्पर्धा की तैयारी में आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सचिव कमल सिंह, बिट्टू वाजपेयी, ब्रजेश कछवाहा, अभिनव तिवारी, अभिषेक कुर्रे, विवेक देवांगन, राघव राव, अभिलाष रजक, डी. महेश, दीपक यादव, सुनील बंजारे, निखिल सोनी, अविनाश हुमने, साहिल वर्मा, विकास चौहान, रंजीत सिंह आदि जुटे हैं।
एलईडी बेल्स लगेंगे
शहर में होने वाली फ्लड लाइट स्पर्धा में इस बार बिलासपुर कप के आयोजक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। पिछले साल बिलासा कप टूर्नामेंट में एलईडी वाले स्टंप लगाए गए थे। इस बार स्टंप के साथ-साथ अब बेल्स भी एलईडी के होंगे।
एंपायर व स्कोरर भी बाहर के
एंपायरिंग व स्कोरिंग को लेकर होने वाले विवाद से बचने के लिए आयोजन समिति ने एंपायर व स्कोरर भी बाहर से बुलवाए हैं। इसके बाद भी अगर कोई विवाद होता है तो अंतिम निर्णय आयोजन समिति का होगा।