- Hindi News
- शिक्षाकर्मियों को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता
शिक्षाकर्मियों को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता
बिलासपुर - राज्य सरकार ने शिक्षाकर्मियों को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री व शासन के अधिकारियों से मिलकर इसकी मांग की थी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व साथ में गए प्रतिनिधिमंडल ने 14 जनवरी को मुख्यमंत्री डा रमन सिंह से मुलाकात कर 18 प्रतिशत महंगाई भत्ता, पुनरीक्षित वेतनमान,अन्य भत्ते की कटौती, अंशदायी पेंशन कटौती आदि मांगों को पूरा करने के लिए चर्चा की थी। मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह ने संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करने के बाद शासन के अन्य अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद 27 जनवरी को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया। शेष 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
ञ्च राज्य शासन ने जारी किए आदेश